shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 5 जून 1999

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार राजकुमार
हवलदार कश्मीर सिंह ठाकुर
लांस नायक पदम सिंह
राइफलमैन पवन कुमार
राइफलमैन अली मन्हास
यूनिट – 14 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
—————————————————————————
हवलदार राजकुमार
13744045H
Mention-in-Despatches
01-05-1962 – 05-06-1999
वीरांगना – श्रीमती शकुंतला देवी
हवलदार राजकुमार का जन्म 1 मई 1962 को, पंजाब (अब हिमाचल प्रदेश) के हमीरपुर जिले की टौणी देवी तहसील के बागलू गांव श्री खजान सिंह के घर में हुआ था। दसवीं तक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात 28 मई 1979 को वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। उन्हें 14 जेएके राइफल्स बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। वर्ष 1999 में वह हवलदार के पद पर सेवारत थे।
—————————————————————————
हवलदार कश्मीर सिंह ठाकुर
13744246L
01-04-1962 – 05-06-1999
वीरांगना – श्रीमती सवीना कुमारी
हवलदार कश्मीर सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1962 को, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ऊहल गांव में श्री शेर सिंह ठाकुर एवं श्रीमती कांगरो देवी के परिवार में हुआ था। वर्ष 1999 में वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट की 14 बटालियन में हवलदार के पद पर सेवारत थे।
—————————————————————————
लांस नायक पदम सिंह
13753688
लांस नायक पदम सिंह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की सहाड़ा पंचायत के भरूही गांव के निवासी थे। वर्ष 1999 में वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट की 14 बटालियन में लांस नायक के पद पर सेवारत थे।
—————————————————————————
राइफलमैन पवन कुमार
13758201W
राइफलमैन पवन कुमार का जन्म पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवाड़ा ब्लॉक के भंबोताड़ गांव में श्री किशन चंद एवं श्रीमती बशंबरो देवी के परिवार में हुआ था। वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट की 14 बटालियन में सेवारत थे।
—————————————————————————
राइफलमैन अली मन्हास
13756488A
राइफलमैन अली मन्हास जम्मू-कश्मीर राज्य से थे। वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट की 14 बटालियन में सेवारत थे।
—————————————————————————
कारगिल में युद्ध आरंभ होने पर 14 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स बटालियन को भी युद्ध में तैनात किया गया था। “ऑपरेशन विजय” में, 5 जून 1999 को द्रास सेक्टर में हजारों फीट ऊंची हिमाच्छादित पहाड़ियों पर आर्टिलरी व स्वचालित शस्त्रों के साथ सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए शत्रु से घोर विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष करते हुए हवलदार राजकुमार, हवलदार कश्मीर सिंह ठाकुर, लांस नायक पदम सिंह, राइफलमैन पवन कुमार और राइफलमैन अली मन्हास वीरगति को प्राप्त हुए थे। इनके पार्थिव शरीर हिमाच्छादित क्षेत्र में दब गए थे।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हवलदार राजकुमार के सम्मान में कक्कड़ के राजकीय विद्यालय का नामकरण और कक्कड़ से सचूही रोड का नाम भी इनके नाम पर रखा गया है।

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil5June
#Kargil14JAKRifles
#KargilHimachalPradesh
#kargilHamirpurdistrict
#kargilHamirKangradistrict
#KargilPunjab
#KargilHoshiarpurDistric
#KargilJammuandKashmir

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 सिपाही भरत सिंह रावत

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 20 जून 1999 राइफलमैन दिनेश चंद कुमाई

Chandra kishore

परम वीर चक्र कैप्टन विक्रम बत्रा

Chandra kishore

Leave a Comment