shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र स्क्वॉड्रन लीडर राकेश शर्मा

——-शौर्यनमन——-
स्क्वॉड्रन लीडर राकेश शर्मा (नं-12396 जी.डी. (पी)) का जन्म 13 जनवरी, 1949 को पटियाला, पंजाब में हुआ था।

उनके पिता का नाम श्री डी एन शर्मा था। उन्हें 13 जून, 1970 को भारतीय वायु सेना में कमीशन मिला। बाद में वे विंग कमांडर के पद पर आसीन हुए। वे एक ख्याति प्राप्त मिग पाइलट थे। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने 20 से अधिक उड़ानें भरीं और कुछ खतरनाक दायित्वों को पूरा करने के लिए अपनी सेवाएं अर्पित कीं।

1982 में एक भारतीय को सोवियत अंतरिक्ष यान के साथ अंतरिक्ष में भेजने का निर्णय लिया गया। स्क्वाड्रन लीडर शर्मा ने इस चुनौती भरे मिशन के लिए स्वयं को प्रस्तुत किया। एक बहुत ही कठोर चयन प्रक्रिया के बाद, जिनमें एक कड़ी डाक्टरी जांच भी शामिल थी, उनका अंतरिक्ष यात्रा के लिए दो उम्मीदवारों में चयन हुआ। उन्हें रूस स्थित यूरी गागरिन केंद्र में प्रशिक्षण दिया गया जहां उन्होंने पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ काम किया जिसके लिए सोवियत अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने उनकी सराहना की। स्क्वाड्रन लीडर शर्मा ने इस कठिन प्रशिक्षण को विशेष योग्यता असाधारण व्यवसायिकता के साथ पूरा किया।

3 अप्रैल 1984 को स्क्वाड्रन लीडर शर्मा अंतरिक्ष की परिक्रमा करने वाले पहले भारतीय बने। इस अंतरिक्ष यात्रा में उनके साथ रूसी अंतरिक्ष यात्री श्री गेन्नाडी मिखैलोविच स्ट्रेकालोव एवं कर्नल यूरी वासिलेविच मालिशेव भी गए थे। उन्होंने संयुक्त भारत-रूस अंतरिक्ष मिशन के लिए नियत सभी वैज्ञानिक प्रयोगों तथा स्वयं के लिए निर्धारित अन्य कार्यों को बड़ी ही कुशलता और योग्यता के साथ पूरा किया। उन्होंने सम्मान सूची में अपने लिए एक स्थान बनाया तथा देश का गौरव बढ़ाया।

जब तत्कालीन भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो स्कवॉड्रन लीडर राकेश शर्मा ने उत्तर दिया सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा।

इस प्रकार स्कवॉड्रन लीडर राकेश शर्मा ने दृढ़ विश्वास, संकल्प एवं असाधारण साहस का प्रदर्शन किया जिसका सभी उदीयमान पायलट अनुसरण करने में गर्व का अनुभव करेंगे। उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Related posts

अशोक चक्र कैप्टन एरिक जेम्स टकर

Chandra kishore

अशोक चक्र कर्नल वसंथ वेणुगोपाल

Chandra kishore

अशोक चक्र हवलदार गजेन्दर सिंह

Chandra kishore

Leave a Comment