shauryasaga.com
Ashok Chakra

अशोक चक्र कर्नल जोजन थॉमस

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
कर्नल जोजन थॉमस
22-05-1965 – 22-08-2008
अशोक चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती बीना थॉमस
यूनिट – 45 राष्ट्रीय राइफल्स/11 जाट रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
कर्नल जोजन थॉमस का जन्म 22 मई 1965 को केरल के तिरुवल्ला जिले के कुट्टूर गांव में कैप्टन श्री पी.ए. थॉमस एवं श्रीमती एलेयम्मा थॉमस के परिवार में हुआ था। मार्च 1986 में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) चेन्नई से पासिंग आउट के पश्चात उन्हें भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट की 11 बटालियन में सैकिंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था।
उन्होंने 6 वर्ष तक आर्मी एविएशन कॉर्प्स के साथ कार्य किया था। वह एक प्रशिक्षित पायलट भी थे। वर्ष 2008 में उन्हें प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 45 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन का कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था।
22 अगस्त 2008 की रात्रि 3:30 बजे, गोपनीय सूत्रों से उन्हें कुपवाड़ा जिले के माछल के जंगलों में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। कर्नल थॉमस ने आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के लिए त्वरित ऑपरेशन चलाया और अपने उपलब्ध सैनिकों के साथ उस स्थान की ओर दौड़े पड़े और आतंकवादियों को घेर लिया। परिणामस्वरूप वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई। कर्नल थॉमस ने अति निकट से दो आतंकवादियों को मार दिया।
इस भयानक प्रक्रिया में, गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तो भी उन्होने तृतीय आतंकवादी को आमने-सामने की मुठभेड़ में व्यस्त रखा और अंतत: उसे भी मार दिया। इस मुठभेड़ में उनके नेतृत्व में छ: दुर्दांत आतंकवादी मारे गए, किंतु अत्यधिक रक्तस्राव होने से कर्नल जोजन थॉमस वीरगति को प्राप्त हो गए।
कर्नल जोजन थॉमस को उनके उत्कृष्ट साहस, अडिग नेतृत्व, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत शांतिकाल का सर्वोच्च वीरता सम्मान “अशोक चक्र” दिया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2008#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

अशोक चक्र हवलदार राजेश कुमार धोचक

Chandra kishore

अशोक चक्र (मरणोपरांत), सिख लाइट इन्फैंट्री सेकंड लेफ्टिनेंट पोलूर मुथुस्वामी रमन

Vinay Dixit

अशोक चक्र कैप्टन उम्मेद सिंह मेहरा

Chandra kishore

Leave a Comment