shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 2 जून 1999 सिपाही नरेंद्र सिंह राठी

—— बलिदान दिवस- शौर्यनमन——
सिपाही नरेंद्र सिंह राठी
3181740
20-06-1968 – 02-06-1999
वीरांगना – श्रीमती अनिता देवी
यूनिट – 4 जाट रेजिमेंट
काकसर का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही नरेंद्र सिंह का जन्म 20 जून 1968 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना तहसील के इटावा गांव में श्री ताल सिंह राठी एवं श्रीमती चंदन कौर के परिवार में हुआ था। वर्ष 1987 में मेरठ से वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 4 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
उन्होंने अपनी बटालियन के अनेक अहम् अभियानों में भाग लिया था। अप्रैल 1999 में एक माह का अवकाश व्यतीत कर बटालियन में पहुंचने के पश्चात उन्हें कारगिल जिले के काकसर सेक्टर में तैनात किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में काकसर सेक्टर में हजारों फीट ऊंची हिमाच्छादित पहाड़ियों पर तोपों और स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित, सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए शत्रु की प्रचंड गोला वृष्टि व जलवायु की अति विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष करते हुए 2 जून 1999 को सिपाही नरेंद्र सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
5 जून 1999 को इनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा था और पूर्ण सैन्य सम्मान से इनका अंतिम संस्कार किया गया था।

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil2June
#Kargil4Jat
#KargilUP
#KargilMuzaffarnagarDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 9 जुलाई 1999

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 03 जुलाई 1999 कैप्टन सचिन अन्नाराव निंबालकर

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 20 जून 1999 लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश कुमार जोशी

Chandra kishore

Leave a Comment