shauryasaga.com
Kargil storyVeer Chakra

कारगिल युद्ध 03 जुलाई 1999 कैप्टन सचिन अन्नाराव निंबालकर

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन (बाद में कर्नल) सचिन अन्नाराव निंबालकर
वीर चक्र
यूनिट – 18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
टाईगर हिल का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
“ऑपरेशन विजय” में 03/04 जुलाई 1999 की रात्रि में, 18 ग्रेनेडियर्स की ‘डेल्टा’ कंपनी के कमांडर कैप्टन निंबालकर को बहुआयामी आक्रमण में द्रास सेक्टर के टाईगर हिल टॉप पर पूर्व दिशा से अधिकार करने का कार्य सौंपा गया। उस क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट नहीं थी और शत्रु की स्थिती अभेद्य थी।
कैप्टन निंबालकर ने 16,500 फीट की ऊंचाई पर दुर्गम क्षेत्र में शत्रु के तोपों और गोलियों के भीषण फायर में अपने सैनिकों का नेतृत्व किया। अंधेरे और अनुपयुक्त मौसम से अविचलित अपने सैनिकों का उत्साह बनाए रखते हुए 12 घंटे से अधिक समय तक वह शत्रु स्थिति की ओर बढ़ते रहे।
उन्होंने शत्रु की स्थिति के निकट एक फायर-बेस स्थापित कर लिया और पर्वतारोहण उपकरणों का उपयोग करते हुए अपने सैनिकों के साथ टाईगर हिल टॉप पर आक्रमण किया। वह टाईगर हिल टॉप पर पहुंचे और अपने सैनिकों को शत्रु को घेरने का निर्देश दिया व उनके सुरक्षित निकलने का मार्ग अवरूद्ध कर दिया। वह कमांडो चाकू और संगीनों से शत्रुओं को मारने लगे।
आपने-सामने का संघर्ष सूर्योदय तक चलता रहा, तब शत्रु को भान हुआ कि उसके साथ क्या हो गया है और उसने भागने का विकल्प चुना। यद्यपि, कैप्टन निंबालकर ने शत्रु के भागने का कोई मार्ग नहीं छोड़ा था। इस ऑपरेशन में 12 शत्रु सैनिक मारे गए तथा उनके शस्त्रों और गोला-बारूद के विपुल संग्रह पर अधिकार कर लिया गया।
कैप्टन निंबालकर ने शत्रु के समक्ष प्रेरणादायक नेतृत्व, दृढ़ता, अद्वितीय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया, जिसके कारण आगामी संघर्ष में टाईगर हिल पर अधिकार करना संभव हुआ। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#Kargil3July
#Kargil18Grenadiers#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 15 जून 1999 लांस नायक हरीश पाल शर्मा

Chandra kishore

कारगिल युद्ध 18 जुलाई 1999 लांस नायक विजय सिंह यादव

Chandra kishore

Lance Naik Trilok Singh Negi लांसनायक त्रिलोक सिंह नेगी (वीर चक्र): नूरानांग के अमर शहीद

shauryaadmin

Leave a Comment