shauryasaga.com
Maha Veer Chakra

महावीर चक्र ब्रिगेडियर राम धरम दास हीरा

—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
ब्रिगेडियर राम धरम दास हीरा
महावीर चक्र, परम विशिष्ट सेवा मेडल
52 माउंटेन ब्रिगेड/11 गोरखा राइफल्स
ऑपरेशन अब्लेज (ABLAZE)
भारत-पाक युद्ध 1965
ब्रिगेडियर राम धरम दास हीरा का जन्म ब्रिटिश भारत में 27 अगस्त 1923 को श्री डी.एच. हीरानंदानी के घर में हुआ था। 2 मई 1942 को उन्हें ब्रिटिश-भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त हुआ था। वर्ष 1965 में वह 52 माउंटेन ब्रिगेड की कमान नियंत्रण कर रहे थे।
52 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राम धरम दास हीरा 5 अगस्त 1965 से निरंतर पाकिस्तान द्वारा चलाए गए ऑपरेशन जिब्राल्टर के विरुद्ध सक्रिय अभियानों में लगे हुए थे। उन्होंने कश्मीर घाटी में मनोबल, ऊर्जा और साधन-संपन्नता के साथ, पाकिस्तानी घुसपैठियों को भगाए रखा और उन्हें गंभीर क्षति पहुंचाई।
पाकिस्तान के साथ पंजाब सीमा पर शत्रुता आरंभ होने पर, उनकी ब्रिगेड को सियालकोट को उत्तर से काटने का कार्य सौंपा गया था। इस कार्य में टोह नहीं लिए हुवे ब्रिगेड को रात्रि में शत्रु के क्षेत्र में ले जाना और वहां एक रक्षात्मक स्थिति तैयार करना सम्मिलित था जिससे दिन के समय वे शत्रु के पलटवारों का प्रतिरोध कर सके।
ब्रिगेडियर हीरा ने इस कार्य को पूर्ण सफलता के साथ निष्पादित किया। जब उनके सैनिकों पर आक्रमण हो रहा था, तब उन्होंने स्वयं की उपस्थिति से न केवल उन्हें अपनी स्थिति पर डटे रहने के लिए प्रेरित किया, अपितु शत्रु को गंभीर क्षति पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया।
इन अभियानों में, ब्रिगेडियर हीरा ने भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं में अनुकरणीय नेतृत्व, साहस और साधन-संपन्नता का प्रदर्शन किया। जिसके लिए उन्हें “महावीर चक्र” से सम्मानित किया गया। वह लेफ्टिनेंट जनरल के रूप मे सेवानिवृत्त हुए थे।
#IndoPakWar1965_52MountainBrigade#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

ANUSUYA PRASAD MVC अनुसूया प्रसाद:1971 की जंग में अमर वीरता की गाथा

shauryaadmin

Naik Chand Singh नायक चांद सिंह महावीर चक्र: साहस और बलिदान की कहानी

shauryaadmin

Lieutenant Arvind Singh Hero of Jetty Mission 1987 लेफ्टिनेंट अरविन्द सिंह: महावीर चक्र से सम्मानित वीर योद्धा की कहानी

shauryaadmin

Leave a Comment