shauryasaga.com
Kargil story

कारगिल युद्ध 24 जून 1999 हवलदार शिव कुमार यादव

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार शिव कुमार यादव
2679311W
02-12-1964 – 24-06-1999
वीरांगना – श्रीमती संतोष देवी
यूनिट – 22 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
बटालिक सेक्टर का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार शिव कुमार का जन्म 2 दिसंबर 1964 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कनीना तहसील के ककराला गांव में श्री दयाराम यादव एवं श्रीमती किस्तुरी देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 26 मई 1984 को वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन ने बटालिक सेक्टर में जंक लुंगपा के अग्रिम जमाव क्षेत्रों को अधिकार में ले लिया था। 24 जून 1999 को सांय 6:00 बजे शत्रु ने जंक लुंगपा क्षेत्र में आर्टिलरी की प्रचंड गोला वृष्टि की। ‘अल्फा’ कम्पनी के हवलदार शिव कुमार ने अपने साथियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें कवर लेने के लिए मार्ग दिखाया। इस गोला वृष्टि में हवलदार शिवकुमार के छाती और दाहिने पैर में गोले के घातक छर्रे लगे और वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस ऑपरेशन में हवलदार शिव कुमार ने अत्यन्त सराहनीय कार्य किया और भारतीय सेना के उच्च आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। 26 जून 1999 को ककराला गांव में पूर्ण सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। हवलदार शिव कुमार के एक पुत्र जयलाल और एक पुत्री प्रेमलता है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil24June
#Kargil22Grenadiers
#KargilHaryana
#KargilMahendragarhDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Related posts

कारगिल युद्ध 29 जून 1999 कैप्टन मरिध्योधन वीटिल सूरज

Chandra kishore

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सूबेदार छेरिंग तोबदन

Chandra kishore

Tashi Namgyal : How a Missing Yak Changed India’s History: Remembering the Hero of Kargil

shauryaadmin

Leave a Comment