—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही हजूरा सिंह
4975Y
27 जून 1929 – 03 जुलाई 1948
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 1 पटियाला इंफेंट्री (राजेंद्रा सिख)
गुमरी का संग्राम
भारत-पाक युद्ध 1947-48
सिपाही हजूरा सिंह का जन्म 27 जून 1929 को ब्रिटिश भारत में संयुक्त पंजाब प्रांत में हुआ था। वह वर्तमान बठिंडा जिले की तलवंडी साबू तहसील के रामगढ़ भूंडर गांव के निवासी थे और भारतीय सेना की 1 पटियाला इंफेंट्री (राजिन्द्रा सिख) में सिपाही के पद पर सेवारत थे। स्वतंत्रता के पश्चात 1 पटियाला इंफेंट्री भारतीय सेना में समाहित हो गई, जो वर्तमान 15 पंजाब बटालियन है।
3 जुलाई 1948 को, सिपाही हजूरा सिंह जम्मू-कश्मीर राज्य के गुमरी में एक सेक्शन सीमाचौकी में 1 नंबर लाइट मशीन गन का कर्तव्य निर्वहन कर रहे थे। शत्रु ने मोर्टार और मीडियम मशीन गनों के समर्थन से दो कंपनियों के साथ इस सीमाचौकी पर आक्रमण किया और चौकी के 200 गज क्षेत्र के भीतर पहुंचने में सफल हो गया।
यद्यपि, शत्रु के भयानक मोर्टार फायर के कारण सिर के कवर और पत्थर के “संगर” (IMPROVISED BUNKER) ढह गए थे, किंतु उन्होंने अपने शस्त्र से अत्यंत सटीक फायर किए, जिससे शत्रु को अति गंभीर क्षति हुई। इस प्रकार सिपाही हजूरा सिंह शत्रु के समस्त शस्त्रों का मुख्य लक्ष्य बन गए। उनके बाएँ कंधे में आघात लगा होते हुए भी, वह अपने शस्त्र का घातक प्रभाव से प्रयोग करते रहे। शत्रु, इस सीमाचौकी को कुचलने में असमर्थ था, तो उसने चौकी के एक छोटा सा चक्कर लगाने का प्रयास किया।
अपनी पहल पर, सिपाही हजूरा सिंह लगभग 15 गज के अंतर तक रेंगकर एक नई लाभप्रद स्थिति में पहुंच गए, किंतु उनके पांव और जांघ में गोलियां लगने से पुनः घाव हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण निर्बल अनुभूत करते हुए भी, वह अति कुशलता और सटीकता के साथ शत्रु से संघर्ष करते रहे और शत्रु की नई चाल को रोकते रहे। भीषण मुठभेड़ में उनके सिर में मीडियम मशीन गन की अनेक गोलियां लगीं और वह तत्क्षण वीरगति को प्राप्त हो गए।
सिपाही हजूरा सिंह ने सर्वोच्च बलिदान देते हुए, अपने उत्कृष्ट साहस और शस्त्र कौशल से शत्रु को गंभीर क्षति पहुँचाई और निश्चित रूप से शत्रु के आक्रमण की गति को तोड़ दिया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_3_July_1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_1Patiala#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
वीर चक्र सिपाही हजूरा सिंह

