—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक पूर्ण बहादुर थापा
43604
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 2/3 गोरखा राइफल्स
भारत-पाक युद्ध 1947-48
लांस नायक पूर्ण बहादुर थापा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के लामा हुट्टा गांव के निवासी थे और भारतीय सेना की 3 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट की 2 बटालियन में सेवारत थे।
27/28 जून 1948 को लांस नायक पूर्ण बहादुर थापा शत्रु के अधिकार के एक स्थान पर आक्रमण कर रही अग्रिम प्लाटून के एक सेक्शन की कमान नियंत्रित कर रहे थे। लक्ष्य तक पहुँचने का मार्ग अत्यंत ही खड़ी चढ़ाई वाला था और चहुं ओर से शत्रु की गोला वृष्टि हो रही थी।
लांस नायक पूर्ण बहादुर थापा हथगोलों की भयानक झड़ में आगे बढ़े। शत्रु की चौकी के निकट पहुंचते समय घायल होते हुए भी उन्होंने शत्रु के बंकर में हथगोला फेंका और शत्रु के लाइट मशीन गन चालक दल को मार दिया।
28 जून 1948 को वे युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए, किंतु उनकी व्यक्तिगत वीरता ने प्लाटून को लक्ष्य पर अधिकार करने में सक्षम किया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_28June_1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_2_3Gorkha#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
वीर चक्र लांस नायक पूर्ण बहादुर थापा

