—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस हवलदार उमराव सिंह यादव413923310-08-1932 – 30-08-1965वीर चक्र (मरणोपरांत)यूनिट – 1 पैराशूट (SF)हाजी पीर का युद्धऑपरेशन अब्लेज (ABLAZE)भारत-पाक युद्ध 1965
लांस हवलदार उमराव सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में 10 अगस्त 1932 को संयुक्त पंजाब (वर्तमान हरियाणा) के महेंद्रगढ़ जिले की कनीना तहसील के सुरजनवास गांव में श्री तोता राम यादव के घर में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 1 पैरा (SF) में पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वर्ष 1965 तक वह लांस हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
28 अगस्त 1965 को भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में प्रवेश कर हाजी पीर दर्रे को अपने अधिकार में ले लिया था। कितु कुछ क्षेत्रों पर अभी भी पाकिस्तानी सेना का अधिकार था। 30 अगस्त 1965 को 1 पैराशूट बटालियन की एक कंपनी को हाजी पीर दर्रे की एक विशेषता पर अधिकार करने का आदेश दिया गया। लांस हवलदार उमराव सिंह इस कंपनी के एक प्लाटून के एक अग्रणी सेक्शन की कमान संभाल रहे थे। आक्रमण के आरंभ में पहले तो शत्रु की दो लाइट मशीन गनों से फायर आया, किंतु जैसे ही आक्रमण करने वाले सेक्शन के सैनिक शत्रु की स्थिति के ओर आगे बढ़े, एक अन्य लाइट मशीन गन से भी भीषण फायर आया, जिसने आक्रमण को रोक दिया।
इस विकट परिस्थिति में, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्णतः उपेक्षा करते हुए, लांस हवलदार उमराव सिंह ने शत्रु की लाइट मशीन गन की ओर आक्रमण किया और उच्च स्वर में अपने साथियों को पीछे आने का आदेश दिया। जब वह शत्रु की मशीन गन से 20 गज के अंतर पर थे, तब उन्होंने एक हथगोला फेंक कर उस मशीन गन को शांत कर दिया। इस वीरतापूर्ण कार्रवाई में उनकी छाती पर लाइट मशीन गन की गोलियों की झड़ लगी और वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
उनके द्वारा शत्रु की मशीन गन को नष्ट करने की साहसी और समयबद्ध कार्रवाई ने उनके सेक्शन के लक्ष्य पर अधिकार करने का मार्ग प्रशस्त किया। इस पूर्ण ऑपरेशन में लांस हवलदार उमराव सिंह ने अनुकरणीय साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” सम्मान दिया गया।
#IndoPakWar1965_30August#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

