—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
लांस हवलदार अमर सिंह बिष्ट
वीर चक्र
यूनिट – 3 गढ़वाल राइफल्स
भारत-पाक युद्ध 1947-48
लांस हवलदार अमर सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत 15 सितंबर 1918 को संयुक्त प्रांत में हुआ था। वह उत्तरप्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) के चमोली जिले के अरवियाल गांव के निवासी थे।
14/15 जुलाई 1948 की रात्रि को, लांस हवलदार अमर सिंह अपनी कंपनी की अग्रणी प्लाटून की कमान नियंत्रण कर रहे थे, जिसे जम्मू-कश्मीर में शत्रु की एक विशेष स्थिति पर आक्रमण करने का आदेश दिया गया था। घोर अंधकार, घने जंगल में भूमिगत खदानों और Booby Traps से घिरी खड़ी पहाड़ी पर उन्होंने अपनी प्लाटून का नेतृत्व किया। भूमिगत खदानों के विस्फोट और शत्रु की तीव्र फायरिंग से हताहत होते हुए भी, उन्होंने अपने सैनिकों पर पूर्ण नियंत्रण रखा और आगे बढते रहे।
अंततः हमारे अग्रणी स्काउट्स द्वारा भूमिगत खदान में बनाए गए, Gap के माध्यम से उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ शत्रु की स्थिति पर ऐसा प्रचंड आक्रमण किया कि शत्रु उस आक्रमण का सामना नहीं कर सका और अपने अनेक मृतकों, शस्त्रों और गोला-बारूद को पीछे छोड़ते हुए अस्तव्यस्त हो कर भाग गया।
इस विशेष स्थिति पर अधिकार होने के शीघ्र पश्चात, शत्रु ने दो पलटवार आरंभ किए। शत्रु के 3 इंच मोर्टार और लघु शस्त्रों की तीव फायरिंग के होते हुए भी जब तक इन पलटवारों को खदेड़ नहीं दिया गया और शत्रु को गंभीर क्षति नहीं हुई, तब तक लांस हवलदार बिष्ट एक-एक चौकी पर जाकर अपने सैनिकों का उत्साह बढ़ाते रहे।
इस कार्रवाई में लांस हवलदार अमर सिंह बिष्ट ने उच्च कोटि की वीरता और नेतृत्व का परिचय दिया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया। वह माननीय नायब सूबेदार के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
#भारतपाकयुद्ध1947_48_15July1948
#भारतपाकयुद्ध1947_48_3Garhwal#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
वीर चक्र लांस हवलदार अमर सिंह बिष्ट

