—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार तेजिंदर सिंह
वीर चक्र
यूनिट – 3 मीडियम रेजिमेंट
ऑपरेशन स्नो लेपर्ड (गलवान)
जून 2020 के आरंभ से ही लेह से दौलत बेग ओल्डी को जाने वाली सड़क के निकट गलवान घाटी में निर्माण कार्य के कारण LAC पर तनाव बढ़ रहा था। गलवान नदी पर अक्साई चिन क्षेत्र में एक पुल के निर्माण पर चीनियों को गंभीर आपत्ति थी। यह क्षेत्र भारत के साथ-साथ चीन के लिए भी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र लेह से दौलत बेग ओल्डी तक की सड़क पर प्रभावी है, जो भारत के लिए अत्यंत सैन्य महत्व की हवाई पट्टी थी। तनाव नियंत्रण के लिए दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मध्य अनेक समय वार्ता हुई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 15/16 जून 2020 की रात्रि को, क्षेत्र में तैनात 16 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू ने वार्ता का नेतृत्व करने का निर्णय किया। किंतु, वार्ता के समय हुई कहासुनी से हाथापाई हो गई। शीघ्र ही यह हाथापाई हिंसक झड़प में परिवर्तित गई और चीनी सैनिकों ने कर्नल संतोष बाबू और उनके सैनिकों पर घातक कल्बों और छड़ों से आक्रमण कर दिया।
भारतीय सैनिकों की संख्या अति अल्प थी और चीनी सैनिक पूर्व से ही आक्रमण के लिए तत्पर प्रतीत हो रहे थे। जैसे ही, संघर्ष बढ़ा, हवलदार तेजिंदर सिंह और अन्य सैनिक भी चीनियों से जूझ रहे भारतीय सैनिकों में सम्मिलित हो गए। यह झड़प अनेक घंटों तक चली।
15 जून 2020 को 3 मीडियम रेजिमेंट के हवलदार तेजिंदर सिंह पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में शत्रु के प्रतिरोध के विरुद्ध अपने कॉलम का नेतृत्व कर रहे थे। जब गतिरोध हिंसक हो गया और आमने-सामने का संघर्ष हुआ, तो शत्रु का एक वृहद सुदृढीकरण इस संघर्ष में जुड़ गया, जिससे संख्या बल शत्रु के पक्ष में हो गया। शत्रु की वृहद संख्या से अविचलित हवलदार तेजिंदर सिंह ने गुत्थमगुत्था के संघर्ष में शत्रु से संघर्ष किया और वीरता से उसका प्रतिरोध किया।
उन्होंने अनुकरणीय नेतृत्व प्रदर्शित करते हुए अनेक शत्रु सैनिकों को प्रभावी ढंग से विफल करने के लिए हमारे सैनिकों के एक समूह को भी संगठित किया। उनसे प्रेरित होकर, उनके सैनिकों ने हिंसक गतिरोध में शत्रु सैनिकों पर प्रभावी ढंग से आक्रमण किया। हवलदार तेजिंदर सिंह ने अपने कॉलम का वीरता से नेतृत्व किया और गंभीर रूप से घायल हो जाने तक वह निडर होकर जूझते रहे।
हवलदार तेजिंदर सिंह ने शत्रु के समक्ष कर्तव्य से परे निस्वार्थ प्रतिबद्धता और वीर नेतृत्व का परिचय दिया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#OpSnowLeopard
#OpSnowLeopard3Medium#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
वीर चक्र हवलदार तेजिंदर सिंह

