—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन विजयंत कुमार
वीर चक्र
यूनिट – 2 डोगरा रेजिमेंट
ऑपरेशन मेघदूत (आइबेक्स)
वर्ष 1984 से ही सियाचिन ग्लेशियर में भारत और पाकिस्तान के मध्य रह-रह कर युद्ध होते रहे हैं। वहां घास का एक तिनका भी नहीं उगता, किंतु अपने सामरिक महत्व के कारण सियाचिन विश्व का सर्वाधिक ऊंचा युद्ध क्षेत्र बना हुआ है। भारतीय सेना सियाचिन ग्लेशियर के पश्चिम में साल्टोरो रिज पर लगभग सभी प्रमुख ऊंचाइयों पर अधिकार कर चुकी है।
प्रभुत्व रखने के लिए और चोटी के उत्तर और पश्चिम में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थितियों पर प्रभावी होने के लिए, वर्ष 1984 से ही समय और स्थान के चयन पर भारतीय सेना इस क्षेत्र में अभियान चलाती रही है। अप्रैल 1984 में ऑपरेशन मेघदूत, जून 1987 में ऑपरेशन राजीव और अप्रैल 1989 में ऑपरेशन आइबेक्स भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए निर्णायक ऑपरेशन हैं। 2 डोगरा बटालियन भी ‘ऑपरेशन आइबेक्स’ में सम्मिलित थी।
—————————————————————————
11 अप्रैल 1989 को, भारतीय सेना द्वारा सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र के चुमिक ग्योंगला क्षेत्र में 6400 एरिया पाॉइंट पर अधिकार करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन आइबेक्स” आरंभ किया गया। यह पॉइंट साल्टोरो वाटरशेड-M पर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है, जिससे शत्रु को उसकी आक्रमण योजना को पूर्ण करने से रोका जा सके। 2 डोगरा बटालियन के कैप्टन विजयंत कुमार को एक विशेष कार्य बल का कमांडर चुना गया। 11 अप्रैल 1989 को वह आधार शिविर पहुंचे और एकाकी ही चीता हेलीपैड निर्माण का कार्य आरंभ किया।
उन्होंने SUPPORT BASE के व्यवस्थापन और BASE से 6400 पॉइंट के शीर्ष तक मार्ग खोलने के अति विशेष कार्य का पर्यवेक्षण किया। 26 अप्रैल 1989 को, कैप्टन विजयंत कुमार ने चार सैनिकों के साथ कूच किया और 6400 पॉइंट से लगभग 500 मीटर अंतर पर, बंप पर अधिकार कर लिया 6400 पॉइंट के सफलतापूर्वक रक्षण के लिए बंप महत्वपूर्ण था। कैप्टन कुमार ने व्यक्तिगत रूप से यहां से अनेक लक्ष्य पंजीकृत किए। उन्होंने शत्रु के ठिकानों को गंभीर क्षति पहुंचाने के लिए उत्तम आत्मविश्वास के साथ तोपखाने और मोर्टार फायर को नियंत्रित और निर्देशित किया।
30 अप्रैल 1989 की सांय संतरी लांस नायक प्रेम सिंह ने “शत्रु, शत्रु” चिल्लाकर चेतावनी दी और अपनी राइफल से फायर भी किया, किंतु भीषण शीत के कारण उनकी राइफल अटक गई और उसने फायर नहीं हुआ। अनुपयुक्त दृश्यता का लाभ उठाते हुए, लगभग 10 पाकिस्तानियों का एक समूह अति निकट आ गया था और उनके गश्ती दल से मात्र दस मीटर के अंतर पर था। शत्रुओं ने लघु शस्त्रों के निर्देशित फायर से संतरी को घेरना आरंभ कर दिया। संतरी लांस नायक प्रेम सिंह पेट में गोलियां लगने से घातक रूप से घायल हो गए और गिर गए। कैप्टन विजयंत कुमार ने अपने समूह को गोली चलाने का आदेश दिया और उन्होंने स्वयं वायु में प्रस्फोट होने वाले गोला-बारूद का प्रयोग करते हुए 84 mm रॉकेट लॉंचर से फायर किए।
एक ओर उनके एक सैनिक के प्राण जा रहे थे, तो एक लाइट मशीन गन और उनके दो अन्य व्यक्तिगत शस्त्रों के COLD ARREST के कारण अटक जाने से वह अत्यंत ही विकट स्थिति थी। इन बाधाओं के होते हुए भी, शत्रु के आक्रमण को प्रभावी ढंग से परास्त कर दिया गया, जिसमें उनके समूह के लगभग सात सैनिक हताहत हुए थे। कैप्टन विजयंत कुमार ने अपने जीवन की सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए, अग्रिम ढलान पर लगभग 15 मीटर नीचे रेंग कर शत्रु द्वारा ऊपर चढ़ने के लिए स्थापित की हुई रस्सियों को काट दिया। इसके शीघ्र पश्चात, उन्होंने अपने समूह को पुनर्गठित किया और शत्रु पर तोपखाने की सटीक गोला वृष्टि को निर्देशन किया।
1 मई 1989 को, वे संतरी के पार्थिव शरीर, उनके समस्त शस्त्रों और रेडियो सेट को लेकर पुनः 6400 पॉइंट पर चले आए। 1 से 4 मई 1989 के मध्य, कैप्टन विजयंत कुमार रक्षा के आयोजन में, मेजर एस. एल. गौतम की सहायता करते रहे। इस संपूर्ण समय, वे शत्रु के तोपखाने और मोर्टार के सटीक फायर में रहे। अंततः 5 मई 1989 को, शिथिल हुए कैप्टन विजयंत कुमार को उनके दांए हाथ और पैर की उंगलियों पर थर्ड डिग्री शीतदंश हो जाने पर हेलिकॉप्टर से बेस कैंप तक पहुंचाया गया।
कैप्टन विजयंत कुमार ने शत्रु के समक्ष विशिष्ट साहस और वीरता का परिचय दिया। उन्हें “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#Op_Ibex_1989
#OpMeghdoot1989
#OpMeghdoot2Dogra
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

