#war – shauryasaga.com https://shauryasaga.com shaurya saga Thu, 27 Feb 2025 10:24:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/shauryasaga.com/wp-content/uploads/2024/02/cropped-logo1.png?fit=32%2C32&ssl=1 #war – shauryasaga.com https://shauryasaga.com 32 32 230886147 हवलदार कुल बहादुर थापा शौर्य चक्र https://shauryasaga.com/shaurya-diwas-a-tribute-to-valor-havaldar-kul-bahadur-thapa-shaurya-chakra/ https://shauryasaga.com/shaurya-diwas-a-tribute-to-valor-havaldar-kul-bahadur-thapa-shaurya-chakra/?noamp=mobile#respond Thu, 27 Feb 2025 10:16:38 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5283

आज शौर्य दिवस पर, हम हवलदार कुल बहादुर थापा के अदम्य साहस को नमन करते हैं, जिन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। 9 पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेस) के इस वीर सैनिक ने फरवरी 2018 में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अपनी बहादुरी से देश का मान बढ़ाया।

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात हवलदार थापा ने 27 फरवरी 2018 को चार सशस्त्र दुश्मनों की गतिविधि देखी। बिना片刻 हिचकिचाहट के, उन्होंने अपनी टुकड़ी को आगे बढ़ाया। कठिन पहाड़ी इलाकों और ठंडी नदी को पार करते हुए, उन्होंने एक खड़ी चट्टान पर चढ़कर अपनी टीम को स्थिति में लाया और दुश्मनों से मुकाबला किया।

जब दुश्मनों की ताबड़तोड़ गोलीबारी ने हमारे सैनिकों को दबाव में लिया, तो हवलदार थापा गोलियों की बौछार के बीच रेंगते हुए अपनी स्थिति बदलते रहे। करीब से दो आतंकियों को ढेर कर और दो अन्य को हथगोले से घायल कर, उन्होंने इस मुठभेड़ में असाधारण वीरता और नेतृत्व का परिचय दिया।

इस अभूतपूर्व साहस के लिए, महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हवलदार कुल बहादुर थापा को शौर्य चक्र से नवाजा। उनकी यह गाथा हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।

उनकी वीरता की कहानी यहाँ देखें: YouTube लिंक

आइए, अपने वीर सैनिकों को सलाम करें और शहीदों के परिवारों का साथ दें।
shauryanaman.com | shauryanaman.org
shauryanaman2019@gmail.com
+91 91110-10008

और प्रेरक कहानियों के लिए हमें फॉलो करें:
Instagram
Facebook
YouTube

जय हिंद! अपने सैनिकों के साथ मजबूती से खड़े हों और उनके बलिदान को सम्मान दें।
#शौर्यनमन #भारतीयसेना #जयहिंद #वीरोंकोसलाम #आतंकवादविरोधी2018 #गर्वितभारतीय #सेनाकीशक्ति

]]>
https://shauryasaga.com/shaurya-diwas-a-tribute-to-valor-havaldar-kul-bahadur-thapa-shaurya-chakra/feed/ 0 5283
महावीर चक्र (मरणोपरांत) लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश घई https://shauryasaga.com/mahaveerchakra-vedprakash-ghai-ind-pak-war-1971/ https://shauryasaga.com/mahaveerchakra-vedprakash-ghai-ind-pak-war-1971/?noamp=mobile#respond Sat, 03 Feb 2024 12:11:30 +0000 https://shauryasaga.com/?p=873 लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश घई
22-02-1935 – 15-12-1971
महावीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 16 मद्रास रेजिमेंट
बसंतर का युद्ध
ऑपरेशन कैक्टस लिली
भारत-पाक युद्ध 1971
लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश घई का जन्म ब्रिटिश भारत में, 22 फरवरी 1935 को संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तराखंड) के देहरादून नगर में श्री देश राज घई एवं श्रीमती दयावंती देवी के परिवार में हुआ था। 4 दिसंबर 1954 को उन्हें भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट की 16 वीं बटालियन में सैकिंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था। अपने सेवाकाल में वह अनेक परिचालन क्षेत्रों में तैनात रहे और 1961 में संयुक्त राष्ट्र के संचालन में कांगो में भारतीय दल के भाग के रूप में भी सेवाएं दी थी। वर्ष 1971 तक वह लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में, लेफ्टिनेंट कर्नल घई पश्चिमी मोर्चे पर शकरगढ़ सेक्टर में 16 मद्रास बटालियन की कमान संभाल रहे थे। 14/15 दिसंबर 1971 की रात्रि में बसंतर के युद्ध में, शत्रु का प्रबल प्रतिरोध होते हुए भी उनकी बटालियन बसंतर नदी और भूमिगत खदानों की बाधाओं को लांघ करके BRIDGE HEAD (पुल का छोर) पर अधिकार करने का प्रयास कर रही थी, उसी समय शत्रु ने भयंकर पलटवार किया। लेफ्टिनेंट कर्नल घई ने अपने सैनिकों को एकजुट किया और शत्रु के अनवरत हो रहे आक्रमणों को विफल किया।
जैसे ही, सूर्योदय हुआ शत्रु ने टैंकों के साथ भीषण आक्रमण किया। तीव्र गोला वृष्टि में भी, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा पर रंच मात्र भी ध्यान नहीं देते हुए, वह निडरता से बटालियन की एक-एक स्थिति पर गए और अपने सैनिकों को प्रोत्साहित और निर्देशित किया। उनके व्यक्तिगत उदाहरण, साहस और नेतृत्व से प्रेरित होकर, बटालियन ने पलटवार किया और शत्रु को भारी क्षति पहुंचाई किंतु शत्रु की गोला वृष्टि में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अंततः अपने घातक घावों से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस कार्रवाई में लेफ्टिनेंट कर्नल घई ने विशिष्ट वीरता, उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया और भारतीय सेना की उत्कृष्ट परंपराओं में अपने कर्तव्य की पालना में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र सम्मान दिया गया। 🙏💐🙏
#भारतपाकयुद्ध1971
#बसंतरकीलड़ाई
#भारतपाकयुद्ध1971_15Dec
#भारतपाकयुद्ध1971_16madras
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

]]>
https://shauryasaga.com/mahaveerchakra-vedprakash-ghai-ind-pak-war-1971/feed/ 0 873