gallantry – shauryasaga.com https://shauryasaga.com shaurya saga Thu, 08 Jan 2026 09:46:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/shauryasaga.com/wp-content/uploads/2024/02/cropped-logo1.png?fit=32%2C32&ssl=1 gallantry – shauryasaga.com https://shauryasaga.com 32 32 230886147 Rifleman N Khatnei Konyak https://shauryasaga.com/rifleman-n-khatnei-konyak-mon-nagaland/ https://shauryasaga.com/rifleman-n-khatnei-konyak-mon-nagaland/?noamp=mobile#respond Thu, 08 Jan 2026 09:46:21 +0000 https://shauryasaga.com/?p=6061

Rifleman N Khatnei Konyak मोन के वीर सपूत: राइफलमैन एन. खतनेई कोन्याक की शौर्य गाथा

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों की दुर्गम पहाड़ियों में बहादुरी और बलिदान की कहानियाँ मिट्टी के कण-कण में रची-बसी हैं। इन्हीं नायकों में एक नाम राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) एन. खतनेई कोन्याक Rifleman N Khatnei Konyak का है ,

यह केवल एक सैनिक की कहानी नहीं है, बल्कि उस अटूट साहस की मिसाल है जो तब और भी निखर कर आता है जब परिस्थितियाँ सबसे कठिन होती हैं।


जन्म और प्रारंभिक जीवन

Rifleman N Khatnei Konyak
Rifleman N Khatnei Konyak

राइफलमैन एन. खतनेई कोन्याक का जन्म 26 फरवरी 1995 को नागालैंड के मोन (Mon) जिले के एक छोटे से गाँव तन्हाई (Tanhai) में हुआ था। वह एक साधारण लेकिन स्वाभिमानी कोन्याक परिवार से ताल्लुक रखते थे। कोन्याक जनजाति अपनी योद्धा परंपरा और अटूट साहस के लिए जानी जाती है, और खतनेई के रगों में यही वीरता विरासत में मिली थी। इसी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए, खतनेई असम राइफल्स (भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल) में शामिल हुए।

कर्तव्य पथ और सैन्य सेवा

अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने कड़ी मेहनत की और शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर असम राइफल्स (Assam Rifles) में शामिल हुए। उनका चयन उनकी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम था।

असम राइफल्स में शामिल होने के बाद, खतनेई को 46वीं बटालियन में तैनात किया गया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता को देखते हुए उन्हें अक्सर महत्वपूर्ण मिशनों का हिस्सा बनाया जाता था। अपनी शहादत के समय, वे कमांडेंट की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में कार्यरत थे। यह टीम किसी भी आपातकालीन स्थिति या हमले का तुरंत जवाब देने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित होती है।

13 नवंबर 2021: वह ऐतिहासिक और दुखद दिन

Rifleman N Khatnei Konyak
Rifleman N Khatnei Konyak

13 नवंबर 2021 की सुबह मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में तनावपूर्ण थी। Rifleman N Khatnei Konyak को कमांडेंट की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) का हिस्सा बनाया गया था।

उनकी टुकड़ी बेहहेंग (Beheng) कंपनी से सिंघत (Singhat) कंपनी की ओर बढ़ रही थी। सीमावर्ती इलाकों में इस तरह की आवाजाही हमेशा जोखिम भरी होती है, जहाँ कदम-कदम पर सतर्कता जरूरी है।

घात लगाकर किया गया हमला (The Ambush)

सुबह लगभग 11:15 बजे, जब काफिला बेहहेंग कंपनी से करीब 8 किलोमीटर उत्तर में एक सुनसान इलाके से गुजर रहा था, तभी आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

  • भारी गोलीबारी: उग्रवादियों ने पहले IED धमाका किया और फिर ऊँचाइयों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

  • अदम्य साहस: अपनी सुरक्षा की तनिक भी परवाह किए बिना, राइफलमैन खतनेई कोन्याक ने तुरंत अपनी पोजीशन संभाली। एक QRT सदस्य के रूप में, उनकी जिम्मेदारी जवाबी हमला कर अपने साथियों को सुरक्षित निकालना था।

  • अंतिम सांस तक संघर्ष: भीषण गोलाबारी के बीच, खतनेई को कई गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, वह तब तक लड़ते रहे जब तक उनकी सांसों ने साथ नहीं छोड़ दिया।

सर्वोच्च बलिदान और सम्मान

इस कायराना हमले में असम राइफल्स के कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी, उनके मासूम बेटे और Rifleman N Khatnei Konyak सहित चार अन्य वीर जवानों ने शहादत प्राप्त की।

मरणोपरांत ‘सेना मेडल’

सेना मेडल SM
सेना मेडल SM

Rifleman N Khatnei Konyak की वीरता और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत ‘सेना मेडल’ (Sena Medal – Gallantry) से सम्मानित किया गया है।

भारत सरकार ने उनके अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को मान्यता देते हुए 75वें स्वतंत्रता दिवस (2022) के अवसर पर इस सम्मान की घोषणा की थी।

  • पुरस्कार: सेना मेडल (वीरता/Gallantry)

  • घोषणा: 2022 (मरणोपरांत)

  • कारण: 13 नवंबर 2021 को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में उग्रवादियों के घात लगाकर किए गए हमले के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना वीरतापूर्वक लड़ना और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देना।

असम राइफल्स के इतिहास में उनका नाम एक ऐसे योद्धा के रूप में दर्ज है, जिसने भारी गोलाबारी के बीच भी पीछे हटने के बजाय दुश्मन का डटकर मुकाबला किया।

Rifleman N Khatnei Konyak के बलिदान ने पूरे नागालैंड और देश को गमगीन कर दिया, लेकिन उनके गांव में हर सिर गर्व से ऊंचा था। उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वह अपने पीछे वीरता की एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

“शहीद कभी मरते नहीं, वे हमारे इतिहास के पन्नों और दिलों में अमर हो जाते हैं।”


वीर शहीद राइफलमैन एन. खतनेई कोन्याक को शत-शत नमन। Rifleman N Khatnei Konyak

Rifleman N Khatnei Konyak
Rifleman N Khatnei Konyak

also read:-Tashi Namgyal : How a Missing Yak Changed India’s History: Remembering the Hero of 1999 Kargil

follow us:-शौर्य गाथा Shaurya Saga | Facebook

]]>
https://shauryasaga.com/rifleman-n-khatnei-konyak-mon-nagaland/feed/ 0 6061
कारगिल का वो शेर: नायक दीपचंद – गोला-बारूद की भूख और देश की रक्षा का जुनून https://shauryasaga.com/karagil-ka-wo-sher-nayak-deepchand-fauji/ https://shauryasaga.com/karagil-ka-wo-sher-nayak-deepchand-fauji/?noamp=mobile#respond Mon, 03 Mar 2025 13:05:19 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5344

हरियाणा की मिट्टी में जन्मा एक ऐसा योद्धा, जिसने 1999 के कारगिल युद्ध में अपने दोनों पैर और एक हाथ खो दिए, लेकिन हौसला? वो आज भी आसमान छूता है। हिसार के पाबड़ा गांव के नायक दीपचंद की शौर्यगाथा ऐसी है कि इसे सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं और सीना गर्व से चौड़ा। कारगिल विजय दिवस के मौके पर जब देश अपने शहीदों को याद करता है, तब दीपचंद जैसे जिंदा जांबाजों की कहानी हमें बताती है कि वीरता सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि हमारे बीच सांस लेती है।

जंग का मैदान और दीपचंद का जज्बा

1999 की सर्दियां, कारगिल की बर्फीली चोटियां, और दुश्मन की गोलियां। भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ी उस जंग में दीपचंद मिसाइल रेजिमेंट के एक गनर थे। वो बताते हैं, “जब हमें युद्ध के लिए मूव करने का ऑर्डर मिला, हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था। पहला गोला मेरी गन चार्ली-2 से निकला और वो सीधे निशाने पर लगा।” उस एक पल में शुरू हुई उनकी बटालियन की वो कहानी, जिसमें 10 हजार राउंड फायर किए गए और 8 बार गन पोजीशन बदली गई। कंधों पर तोप उठाकर चलते थे ये जांबाज, ठंड में कपड़ों की परवाह नहीं, बस एक ही मकसद – दुश्मन को उसकी औकात दिखाना।

दीपचंद की आवाज में आज भी वही जोश झलकता है जब वो कहते हैं, “हम सप्लाई वालों से कहते थे – खाना मिले न मिले, गोला-बारूद ज्यादा चाहिए। दुश्मन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया था, उसे खदेड़ना था।” उनकी बटालियन को 12 गैलेंट्री अवॉर्ड्स मिले और कारगिल की जीत का तमगा उनके सीने पर चमकता है।

वो हादसा जिसने सब कुछ बदल दिया

लेकिन जंग का मैदान सिर्फ जीत की कहानियां नहीं लिखता, वो बलिदान भी मांगता है। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान जब दीपचंद और उनके साथी वापसी की तैयारी कर रहे थे, तभी एक तोप का गोला फट गया। वो पल दीपचंद की जिंदगी का सबसे काला पल बन गया। धमाके में उनके दोनों पैर और एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। दो और सैनिक भी घायल हुए। खून इतना बहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए 17 बोतल खून चढ़ाया। जिंदा रखने की जद्दोजहद में उनकी दोनों टांगें घुटनों तक और एक हाथ काटना पड़ा।

कोई और होता तो शायद टूट जाता, लेकिन दीपचंद हरियाणा के उस मिट्टी से बने थे, जो हार नहीं मानती। आज उनके घुटनों तक नकली पैर हैं, फिर भी वो फौजी सलामी देते हैं – दाहिने बाजू से, सीना तानकर।

“हम सामने नहीं लड़े, पर सपोर्ट से दुश्मन हारा”

दीपचंद कहते हैं, “मैं दुश्मन के आमने-सामने तो कभी नहीं हुआ, लेकिन हमारी आर्टिलरी फायरिंग ने इन्फेंट्री को आगे बढ़ने की ताकत दी।” युद्ध में आर्टिलरी सपोर्ट की अहमियत को वो बखूबी समझते हैं। उनकी गन की गूंज ने दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए थे।

आज भी जिंदा है वो फौजी

1989 में सेना में भर्ती हुए दीपचंद कश्मीर के कई जोखिम भरे ऑपरेशन्स का हिस्सा रहे। कारगिल के बाद भी वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, अपनी कहानियां सुनाते हैं। जो भी उनसे मिलता है, उनकी जंग की दास्तां सुने बिना रह नहीं पाता। कारगिल विजय दिवस पर उन्हें देशभर में सम्मानित किया जाता है, लेकिन उनकी असली पहचान वो भावुक आंखें हैं, जो जंग के दिनों को याद करते हुए चमक उठती हैं।

शौर्य का सबक

नायक दीपचंद की कहानी सिर्फ एक सैनिक की नहीं, बल्कि उस जज्बे की है जो कहता है – शरीर टूट सकता है, पर हौसला नहीं। कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लिखी उनकी गाथा आज भी हमें प्रेरित करती है कि देश के लिए कुछ भी कुर्बान करने का मतलब क्या होता है। वो कहते हैं, “हमें जीत का सौभाग्य मिला, और यही मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा मेडल है।”

]]>
https://shauryasaga.com/karagil-ka-wo-sher-nayak-deepchand-fauji/feed/ 0 5344
हवलदार थामस फिलिपोस: एक सच्चे वीर की शौर्य गाथा https://shauryasaga.com/havildar-thomas-philipose-a-saga-of-true-valor/ https://shauryasaga.com/havildar-thomas-philipose-a-saga-of-true-valor/?noamp=mobile#respond Thu, 27 Feb 2025 10:37:39 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5293

——-शौर्यनमन——-
2550166
हवलदार फिलिपोस, थामस
(महावीर चक्र)

8 जुलाई 1941 को केरल के अल्लिप्पी, इडायरनमुला में जन्मे हवलदार थामस फिलिपोस एक ऐसे सैनिक थे, जिन्होंने अपनी वीरता से देश का नाम रोशन किया। उनके पिता श्री फिलिपोस के घर में जन्मे इस साहसी योद्धा ने 8 जुलाई 1961 को 16 मद्रास (द्रावनकोर) में अपनी सेवा शुरू की। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी अदम्य साहस और नेतृत्व की कहानी आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

1971 का युद्ध और बंसतार नदी का मोर्चा

 

1971 में 16 मद्रास को पश्चिमी मोर्चे पर तैनात किया गया था। उनका मिशन था बंसतार नदी के उस पार एक पुल-पदाधार स्थापित करना, ताकि भारतीय सेना आगे बढ़ सके। इसके लिए उन्हें 15 दिसंबर तक सराजचाक और लालियाल पर कब्जा करना था। लेकिन यह आसान नहीं था। दुश्मन ने नदी के दोनों ओर गहरी सुरंगें खोद रखी थीं, जो मशीन गन की प्रभावी फायर से सुरक्षित थीं। सुरंगों के बीच पैदल सेना और मशीन गन के “नेस्ट” तैनात थे। बंकरों को संचार खाइयों और वैकल्पिक ठिकानों से जोड़ा गया था, और गांव में तोपखाने की चौकियां हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थीं।

 

ऐसी मजबूत रक्षा पंक्ति को तोड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण था, मगर 16 मद्रास ने इसे अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से स्वीकार किया।

 

संकट में संभाला मोर्चा

 

15 दिसंबर की रात, हवलदार थामस फिलिपोस “सी” कंपनी के साथ लालियाल पर धावा बोलने निकले। दुश्मन ने भारी गोलाबारी और मशीन गन से हमला किया। इस दौरान प्लाटून कमांडर गंभीर रूप से घायल हो गया, और कई सैनिक हताहत हो गए। अब सिर्फ 15 सैनिक बचे थे। ऐसे संकट में हवलदार फिलिपोस ने कमान संभाली। उन्होंने नन्ही टुकड़ी के साथ दुश्मन पर जोरदार हमला बोला और लक्ष्य तक पहुंच गए।

 

लेकिन दुश्मन ने हार नहीं मानी। जवाबी हमले की तैयारी शुरू हुई। तब हवलदार फिलिपोस ने अपने सैनिकों के साथ संगीनें चढ़ाईं और दुश्मन पर टूट पड़े। उनकी प्रचंडता से दुश्मन घबरा गया और पीछे हट गया। इस लड़ाई में हवलदार फिलिपोस को गोली लगी, फिर भी वे डटे रहे। युद्धभूमि से निकलने से पहले उन्हें एक और गहरी चोट लगी, लेकिन उनका हौसला कभी नहीं डगमगाया।

 

महावीर चक्र से सम्मानित

 

अपने दृढ़ नेतृत्व और असाधारण साहस के लिए हवलदार थामस फिलिपोस को भारत के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार “महावीर चक्र” से सम्मानित किया गया। उनकी यह गाथा हमें याद दिलाती है कि सच्चा साहस संख्याओं से नहीं, संकल्प से नापा जाता है।

 

शौर्य नमन: शहीदों का सम्मान

 

“शौर्य नमन” एक ऐसा संगठन है जो हमारे वीर शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए समर्पित है। हवलदार थामस फिलिपोस जैसे नायकों की कहानियां हमें प्रेरित करती हैं कि हम उनके बलिदान को कभी न भूलें।

 

 

 

 

 

 

    • संपर्क: +91 91110-10008

 

आइए, हम सब मिलकर अपने शहीदों को सलाम करें और उनके परिवारों के साथ खड़े हों।
#JaiHind #IndianArmy #SaluteToSoldiers #MahaVeerChakra #ShauryaNaman #BraveHearts #IndianDefence #ArmyStrong

]]>
https://shauryasaga.com/havildar-thomas-philipose-a-saga-of-true-valor/feed/ 0 5293
बलिदान दिवस -नायक जिदान बागे शौर्य चक्र (मरणोपरांत) https://shauryasaga.com/balidan-diwas-naik-jidan-bage-shaurya-chakra-posthumous/ https://shauryasaga.com/balidan-diwas-naik-jidan-bage-shaurya-chakra-posthumous/?noamp=mobile#respond Thu, 27 Feb 2025 10:23:51 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5286

बलिदान दिवस – शौर्य नमन
नायक जिदान बागे
4255634Y | 18-01-1958 – 27-02-1991
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना: श्रीमती सुबाशी बारला
यूनिट: 7 बिहार रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान (पंजाब)

नायक जिदान बागे का जन्म 18 जनवरी 1958 को बिहार (अब झारखंड) के गुमला जिले के टाटी कुरकुरा गांव में हुआ। बचपन से ही उन्हें अपने भीतर की वीरता और साहस का अहसास था, और वे जानते थे कि इसका सच्चा उपयोग भारतीय सेना में ही हो सकता है। माता-पिता की इकलौती संतान होने के बावजूद, उनकी हिचक को दरकिनार करते हुए, 29 जुलाई 1977 को वे बिहार रेजिमेंट में रंगरूट बनकर सेना में शामिल हुए। प्रशिक्षण के बाद उन्हें 7 बिहार बटालियन में सिपाही के रूप में नियुक्त किया गया। 25 मार्च 1981 को उनका विवाह हुआ।

अपनी बटालियन के साथ विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवा देते हुए वे नायक के पद तक पहुँचे। 80 और 90 के दशक में पंजाब आतंकवाद से अशांत था। 1991 में नायक जिदान बागे पंजाब में आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा थे।

27 फरवरी 1991 को गोपनीय सूचना मिली कि लुधियाना जिले के राजेवाल गांव में गेहूं के खेतों में खूंखार आतंकवादी छिपे हैं। नायक जिदान बागे ने तुरंत अपने साथी सैनिकों के साथ मिलकर आतंकियों को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने की चुनौती दी। जवाब में आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस अप्रत्याशित हमले में नायक जिदान बागे को संभलने का मौका नहीं मिला और वे कई गोलियों से गंभीर रूप से घायल हो गए।

फिर भी, अपने घावों और खून से लथपथ होने के बावजूद, उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए आतंकियों की ओर बढ़ना जारी रखा और गोलियां चलाते रहे। उनकी इस अद्भुत वीरता से उस मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर हुए। नायक जिदान बागे ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उनके असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। “Balidan Diwas – Naik Jidan Bage, Shaurya Chakra (Posthumous)”

आइए, उनके बलिदान को याद करें और शहीदों के परिवारों का सम्मान करें।
shauryanaman.com | shauryanaman.org
shauryanaman2019@gmail.com
+91 91110-10008

और वीर गाथाओं के लिए हमें फॉलो करें:
Instagram
Facebook
YouTube

जय हिंद! अपने शहीदों के प्रति कृतज्ञ रहें और उनकी वीरता को सलाम करें।
#शौर्यनमन #बलिदानदिवस #भारतीयसेना #जयहिंद #आतंकवादविरोधी1991 #वीरोंकासम्मान

]]>
https://shauryasaga.com/balidan-diwas-naik-jidan-bage-shaurya-chakra-posthumous/feed/ 0 5286
अशोक चक्र (मरणोपरांत), 3 गोरखा राइफल्स लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस (Ashok Chakra Hero- Lieutenant Colonel Chitnis Ashok Chakra) https://shauryasaga.com/ashokchakra-jagannath-chitnis/ https://shauryasaga.com/ashokchakra-jagannath-chitnis/?noamp=mobile#respond Fri, 23 Feb 2024 08:15:58 +0000 https://shauryasaga.com/?p=1103

लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस Lieutenant Colonel Chitnis

अशोक चक्र (मरणोपरांत), 3 गोरखा राइफल्स

लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस (आई सी-3472) का जन्म 20 अगस्त, 1918 को सतारा, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ. रावजी गोपाल चिटनिस था। उन्हें 12 अप्रैल, 1942 को 1/3 गोरखा राइफल्स में कमीशन मिला। अपने विशिष्ट सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई पदक जीते।

  1. गोरखा राइफल्सजून, 1956 में लेफ्टिनेंट कर्नल चिटनिस नगा हिल्स में 1/3 गोरखा राइफल्स की कमान संभाले हुए थे। 14 जून को 8 जीपों के रक्षा दल के साथ मोकोकुचंग से जुन्हेबोटो जाते हुए, 21 माइल स्टोन के पास, उनकी प्लाटून पर करीब 100 नगा विद्रोहियों ने धावा बोल दिया। ये नगा विद्रोही लाइट मशीन गन, स्टेन गन और राइफलों से लैस थे। इस हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल चिटनिस और उनके चार सैनिक घायल हो गए और प्लाटून विद्रोहियों के बंकर से 150 मीटर पहले ही रूक गई। अगस्त 20, 1918 जून 14, 1956तब कमांडिंग अफसर ने विद्रोहियों के बंकर पर संगीन से हमले का आदेश दिया। उन्होंने आगे रहते हुए स्वयं हमले का नेतृत्व किया। अपनी स्टेन गन से उन्होंने एक विद्रोही को मार डाला और दूसरे को घायल कर दिया। इसी समय बाजू में स्थित एक लाइट मशीन गन ने उनकी प्लाटून पर घातक गोलीबारी की। पैर में चोट के बावजूद लेफ्टिनेंट कर्नल चिटनिस ने लाइट मशीन गन चौकी पर सामने से धावा बोल दिया। इस बार पेट में गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और विद्रोही चौकी से 15 मीटर पहले ही गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वे अपने सैनिकों को विद्रोहियों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। उनके उदाहरण से प्रोत्साहित होकर सैनिक उत्साह के साथ लड़े और उन्होंने विद्रोहियों के ठिकाने को साफ कर दिया। 20 विद्रोही मारे गए और कई घायल हुए। लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस ने न केवल अपने सैनिकों की जान बचाई अपितु शत्रु को भारी नुकसान पहुंचाया। वे अन्तिम सांस तक अपने जवानों का नेतृत्व करते रहे और इस प्रकार उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व और वीरता का एक सुन्दर उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

                                            लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस को मेरा सलाम।

Lieutenant Colonel Chitnis Ashok Chakra” Gorkha Rifles Sacrifice

Naga Hills 1956

                                                                                  जय हिन्द।

(साभार – गूगल , पराक्रम गाथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, पेन टुडे, #shauryanamanfoundation)

#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2016
#kritichakra#kargil  #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awards #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:#Id :-  shauryanaman2019@gmail.com
:#Contact
+91 91110-10007-8

]]>
https://shauryasaga.com/ashokchakra-jagannath-chitnis/feed/ 0 1103