ashokchakra – shauryasaga.com https://shauryasaga.com shaurya saga Thu, 20 Mar 2025 09:37:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/shauryasaga.com/wp-content/uploads/2024/02/cropped-logo1.png?fit=32%2C32&ssl=1 ashokchakra – shauryasaga.com https://shauryasaga.com 32 32 230886147 कैप्टन राधाकृष्णन हर्षन नायर “लोलाब का शेर” अशोक चक्र (मरणोपरांत) https://shauryasaga.com/captain-radhakrishnan-harshan-nair-lion-of-lolab/ https://shauryasaga.com/captain-radhakrishnan-harshan-nair-lion-of-lolab/?noamp=mobile#respond Thu, 20 Mar 2025 09:22:36 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5380 बलिदान दिवस – शौर्य नमन

कैप्टन राधाकृष्णन हर्षन नायर “लोलाब का शेर”

जन्म: 15 अप्रैल 1980
वीरगति: 20 मार्च 2007
सम्मान: अशोक चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट: 2 पैराशूट रेजिमेंट (रेड डेविल)
मिशन: आतंकवाद विरोधी अभियान

कैप्टन राधाकृष्णन हर्षन नायर का जन्म त्रिवेंद्रम, केरल के मन्नकड़ क्षेत्र में हुआ था। बचपन से ही उनके भीतर साहस और देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी। सैनिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कैडेट का सम्मान हासिल किया और खेलों में भी हमेशा अव्वल रहे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, वे 2002 में भारतीय सेना की 2 पैरा बटालियन में लेफ्टिनेंट बने।

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तैनाती के दौरान, कैप्टन हर्षन ने आतंकवाद के खिलाफ कई अभियानों में हिस्सा लिया। 7 मार्च 2007 को उन्होंने अकेले ही दो आतंकवादियों को ढेर किया। इसके बाद, 20 मार्च 2007 को लोलाब घाटी में एक भीषण मुठभेड़ में चार आतंकवादियों से भिड़ गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दो आतंकियों को मार गिराया और तीसरे को हथगोले से घायल किया। इस मुठभेड़ में वे वीरगति को प्राप्त हुए, लेकिन उनके बलिदान ने राष्ट्र की सुरक्षा को सुनिश्चित किया।

उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। आज, बलिदान दिवस पर हम “लोलाब के शेर” को नमन करते हैं।
#जय_हिंद #शौर्य_नमन


Sacrifice Day – A Salute to Valor

Captain Radhakrishnan Harshan Nair “Lion of Lolab”

Born: April 15, 1980
Martyrdom: March 20, 2007
Honor: Ashok Chakra (Posthumous)
Unit: 2 Parachute Regiment (Red Devil)
Mission: Counter-Terrorism Operations

Captain Radhakrishnan Harshan Nair was born in Mannakad, Trivandrum, Kerala, to Shri Radhakrishnan Nair and Smt. G.C. Chitrambika. From a young age, he displayed remarkable courage and patriotism. During his time at Sainik School, Kazhakootam, he earned the title of Best Cadet and excelled in sports. After secretly appearing for the NDA entrance exam and succeeding, he completed his training at the National Defence Academy (NDA) and Indian Military Academy (IMA).

Commissioned as a Lieutenant in the 2 Para Battalion in 2002, he underwent training in Kashmir and even traveled to Israel for specialized weapons training. In 2006, his battalion was deployed to Kupwara, Kashmir, an area plagued by terrorism. On March 7, 2007, he single-handedly eliminated two terrorists during a patrol. Later, on March 20, 2007, in a fierce encounter in Lolab Valley, he faced four terrorists. Despite being gravely injured, he killed two and wounded a third with a grenade before attaining martyrdom.

For his extraordinary bravery and ultimate sacrifice, Captain Harshan was posthumously awarded the Ashok Chakra. On this Sacrifice Day, we salute the “Lion of Lolab” for his unwavering dedication to the nation.
#JaiHind #SaluteToValor #आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2007
#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors

https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman

]]>
https://shauryasaga.com/captain-radhakrishnan-harshan-nair-lion-of-lolab/feed/ 0 5380
अशोक चक्र (मरणोपरांत), 3 गोरखा राइफल्स लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस (Ashok Chakra Hero- Lieutenant Colonel Chitnis Ashok Chakra) https://shauryasaga.com/ashokchakra-jagannath-chitnis/ https://shauryasaga.com/ashokchakra-jagannath-chitnis/?noamp=mobile#respond Fri, 23 Feb 2024 08:15:58 +0000 https://shauryasaga.com/?p=1103

लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस Lieutenant Colonel Chitnis

अशोक चक्र (मरणोपरांत), 3 गोरखा राइफल्स

लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस (आई सी-3472) का जन्म 20 अगस्त, 1918 को सतारा, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ. रावजी गोपाल चिटनिस था। उन्हें 12 अप्रैल, 1942 को 1/3 गोरखा राइफल्स में कमीशन मिला। अपने विशिष्ट सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई पदक जीते।

  1. गोरखा राइफल्सजून, 1956 में लेफ्टिनेंट कर्नल चिटनिस नगा हिल्स में 1/3 गोरखा राइफल्स की कमान संभाले हुए थे। 14 जून को 8 जीपों के रक्षा दल के साथ मोकोकुचंग से जुन्हेबोटो जाते हुए, 21 माइल स्टोन के पास, उनकी प्लाटून पर करीब 100 नगा विद्रोहियों ने धावा बोल दिया। ये नगा विद्रोही लाइट मशीन गन, स्टेन गन और राइफलों से लैस थे। इस हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल चिटनिस और उनके चार सैनिक घायल हो गए और प्लाटून विद्रोहियों के बंकर से 150 मीटर पहले ही रूक गई। अगस्त 20, 1918 जून 14, 1956तब कमांडिंग अफसर ने विद्रोहियों के बंकर पर संगीन से हमले का आदेश दिया। उन्होंने आगे रहते हुए स्वयं हमले का नेतृत्व किया। अपनी स्टेन गन से उन्होंने एक विद्रोही को मार डाला और दूसरे को घायल कर दिया। इसी समय बाजू में स्थित एक लाइट मशीन गन ने उनकी प्लाटून पर घातक गोलीबारी की। पैर में चोट के बावजूद लेफ्टिनेंट कर्नल चिटनिस ने लाइट मशीन गन चौकी पर सामने से धावा बोल दिया। इस बार पेट में गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और विद्रोही चौकी से 15 मीटर पहले ही गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वे अपने सैनिकों को विद्रोहियों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। उनके उदाहरण से प्रोत्साहित होकर सैनिक उत्साह के साथ लड़े और उन्होंने विद्रोहियों के ठिकाने को साफ कर दिया। 20 विद्रोही मारे गए और कई घायल हुए। लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस ने न केवल अपने सैनिकों की जान बचाई अपितु शत्रु को भारी नुकसान पहुंचाया। वे अन्तिम सांस तक अपने जवानों का नेतृत्व करते रहे और इस प्रकार उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व और वीरता का एक सुन्दर उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

                                            लेफ्टिनेंट कर्नल जगन्नाथ रावजी चिटनिस को मेरा सलाम।

Lieutenant Colonel Chitnis Ashok Chakra” Gorkha Rifles Sacrifice

Naga Hills 1956

                                                                                  जय हिन्द।

(साभार – गूगल , पराक्रम गाथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, पेन टुडे, #shauryanamanfoundation)

#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2016
#kritichakra#kargil  #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awards #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:#Id :-  shauryanaman2019@gmail.com
:#Contact
+91 91110-10007-8

]]>
https://shauryasaga.com/ashokchakra-jagannath-chitnis/feed/ 0 1103