—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सूबेदार होशियार सिंह यादव
JC100865F
06-06-1942 – 04-07-1984
वीरांगना – श्रीमती चंद्रकला देवी
यूनिट – 42 फील्ड रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
सूबेदार होशियार सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में संयुक्त पंजाब प्रांत में वर्तमान हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बटोड़ी गांव में श्री बोबद राम यादव एवं श्रीमती हुकमली देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 22 जून 1961 को वह भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 42 फील्ड रेजिमेंट में गनर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वर्ष 1984 तक वह सूबेदार (ASSISTANT INCHARGE OF GUNNERY) के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
वर्ष 1984 में पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद चरम पर पहुंच गया था। जून 1984 में उन्हें पंजाब के आतंकवाद विरोधी अभियानों में तैनात किया गया था। पंजाब के आतंकवाद विरोधी अभियानों में अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए 4 जुलाई 1984 सूबेदार होशियार सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1984#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
सूबेदार होशियार सिंह यादव

