Site icon shauryasaga.com

शौर्य चक्र पेटी ऑफिसर UWI (D) महिपाल यादव

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
पेटी ऑफिसर UWI (D) महिपाल यादव
112853-K
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती मीना देवी
आईएनएस सावित्री
CI/IS ऑपरेशंस
पेटी ऑफिसर UWI (D) महिपाल राजस्थान के अलवर जिले की तिजारा तहसील के खिजूरीबास क्षेत्र के ततारपुर गांव के निवासी थे और भारतीय नौसेना के आईएनएस सावित्री में सेवारत थे।
29 जुलाई, 1996 को सांय लगभग 5:00 बजे आईएनएस सावित्री पूर्वी तट पर एक वृहद सामरिक अभ्यास में था। पोत के पीछे की ओर से मर्चेंट नेवी के एक टैंकर में ईंधन भरते समय, ईंधन भरने वाली होस से जुड़ी नायलॉन लाइन पोत के स्टेबलाइजर में लिपट गई। समुद्र में पोत के स्थिर होने की संभावना को टालने के लिए, बेस लाइन को काट दिया गया और पोत को तत्काल रोक दिया गया।
किंतु, पोत से नायलॉन लाइन को पृथक करने के समस्त प्रयास निरर्थक सिद्ध हुए। चूंकि शीघ्रता से सूर्यास्त हो रहा था और लाइन को तत्काल हटाने की आवश्यकता थी जिससे पोत शीघ्रातिशीघ्र आगे बढ़ सके, अतः पोत के पैंदे से लाइन को हटाने के लिए गोताखोरों को नीचे भेजने का निर्णय लिया गया।
पेटी ऑफिसर यादव ने स्वेच्छा से प्रथम गोता लगाने का निर्णय किया क्योंकि उनका विचार था कि उनका अनुभव उस समय की कठोर समुद्री परिस्थितियों और मद्धिम प्रकाश में उपयोगी होगा। पेटी ऑफिसर यादव पोत के नीचे गए और शांत, सहज व व्यावसायिक रूप से दिए गए कार्य को निष्पादित किया।
अत्यंत कठिन कार्य स्थितियों के होते हुए भी पेटी ऑफिसर यादव ने अविचलित अपना कार्य किया और होस लाइन के छोर तथा बॉडी को ढूंढने में सफल रहे, जो कुछ ही समय में सतह के ऊपर आ गए, इस प्रकार पोत के लिए संकट टल गया।
किंतु, होस लाइन को खोलने के जटिल, कठिन और संकटमय कार्य को करते समय, पेटी ऑफिसर यादव को आघात लगे, जिससे वे अक्षम हो गए और श्वसन में अवरोध से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस प्रकार, पेटी ऑफिसर महिपाल यादव ने असाधारण साहस, वीरता, कर्तव्य के प्रति उदात्त समर्पण प्रदर्शित किया और सर्वोच्च बलिदान दिया। 26 जनवरी 1997 महामहिम राष्ट्रपति द्वारा उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
Exit mobile version