Site icon shauryasaga.com

शौर्य चक्र लांस नायक अनूप कुमार शर्मा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक अनूप कुमार शर्मा
14438439M
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 30 राष्ट्रीय राइफल्स/71 फील्ड रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
लांस नायक अनूप कुमार शर्मा का जन्म मध्यप्रदेश के भिंड जिले के बड़ेरी गाँव में श्री रामशंकर शर्मा एवं श्रीमती राजेन्द्री देवी के परिवार में हुआ था। विद्यालय शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। उन्हें 71 फील्ड रेजिमेंट में गनर के पद पर नियुक्त किया गया था। किंचित वर्षों तक अपनी मूल यूनिट में भिन्न-भिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देने के पश्चात वर्ष 2010 में उन्हें प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतकंवाद विरोधी अभियानों में 30 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न किया गया था।
6/7 मई 2010 की रात्रि को, गोपनीय सूत्रों से 30 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन को बारामूला जिले के एक क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर रात्रि में ही, बटालियन ने संदिग्ध क्षेत्र में SEARCH & DESTROY ऑपरेशन आरंभ किया। लांस नायक अनूप कुमार इस ऑपरेशन टुकड़ी के सदस्य थे और वह इस टुकड़ी की अगुवाई कर रहे थे।
7 मई 2010 की प्रातः लगभग 5:00 बजे लांस नायक अनूप कुमार ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को चुनौती दी। चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी आरंभ कर दी और घेरा तोड़ कर भागने का प्रयास किया। अपने साथियों के प्राणों पर आसन्न गंभीर संकट को देख, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्णतः उपेक्षा करते हुए और प्रत्युत्तर में प्रभावशाली फायरिंग करते हुए लांस नायक अनूप कुमार आतंकवादियों की ओर दौड़ पड़े।
इस भयानक प्रक्रिया में उन्हें अनेक गोलियां लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए किंतु, अचेत हो कर गिरने से पूर्व उन्होंने अचूक व सटीक फायर कर दो आतंकवादियों को मार दिया। अंततः अपने घातक घावों से वह वीरगति को प्राप्त हुए।
इस ऑपरेशन में, लांस नायक अनूप कुमार शर्मा ने असाधारण साहस, दृढ़ संकल्प, असीम वीरता का प्रदर्शन किया एवं सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मान दिया गया।
#OpRakshak2010
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2010

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs

#awar#shauryakokarkenaman

ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed

#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru

#IndianArmedForces

#IndianArmyDay

#JaiHind

#SaluteToIndianArmy

#ArmyStrong

#SiachenWarriors

#ArmyLife

#IndianDefence

#SoldiersOfIndia

#BraveHearts

#StandWithIndianArmy

#Website

https://www.shauryanaman.com/

https://www.shauryanaman.org/

:

Follow on Instagram

https://www.instagram.com/shauryanamanngo/

:

Follow on Facebook

https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO

:

Subscribe on YouTube

https://www.youtube.com/c/shauryanaman

:

#Id

shauryanaman2019@gmail.com

:

#Contact

+91 91110-10008

:

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy

#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

 

 

Exit mobile version