—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार काशीराय बम्मनल्ली
16113819N
1984 – 1-07-2021
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 44 राष्ट्रीय राइफल्स/इंजिनियर्स
ऑपरेशन रक्षक
आतंकवाद विरोधी अभियान
हवलदार काशीराय बम्मनल्ली का जन्म वर्ष 1984 में, श्री शंकरप्पा एवं श्रीमती शांजाबाई के परिवार में हुआ था। वह कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बसवाना बागेवाड़ी तहसील के उक्कल गांव के निवासी थे। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 2006 में वह भारतीय सेना की एक महत्वपूर्ण ARM कॉर्प्स ऑफ इंजिनियर्स में भर्ती हुए थे। कुछ वर्षों तक अपनी मूल कोर में सेवाएं देने के पश्चात वर्ष 2021 में उन्हें प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 44 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न किया गया था।
1/2 जुलाई 2021 की रात्रि को, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव के बागों में 04-05 आतंकवादियों की उपस्थिति के संबंध में विशिष्ट सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर वहां घेराबंदी और खोज अभियान आरंभ किया गया था। हवलदार काशीराय बम्मनल्ली इस कॉम्बैट एक्शन टीम के नेतृत्वकर्ता थे और उन्होंने आतकंवादियो के बागों से भागने के संभावित मार्ग की ओर घेरा डाल दिया।
रात्रि के 11:15 बजे आतंकवादियों ने हवलदार काशीराय की ओर हथगोले फेंककर और अंधाधुंध गोलियां चला कर भागने का प्रयास किया। किंतु हवलदार काशीराय ने सटीक फायरिंग करके प्रत्युत्तर दिया और आतंकवादियों को पुनः घर के भीतर धकेल दिया।
रात्रि के11:50 बजे, आतंकवादियों ने पुनः घेरा तोड़ कर भागने के हतोत्साहित प्रयास में, हवलदार काशीराय पर हथगोले फेंके और प्रचंड फायरिंग की। अपनी छाती पर गंभीर आघात लगने के उपरांत भी, उन्होंने सटीक फायरिंग की और एक आतंकवादी को मार गिराया।
भारी रक्तस्राव होते हुए भी, गंभीर संकट को भांपकर, वह रेंगते हुए एक सुविधाजनक स्थान पर पहुंचे और तीन अन्य आतंकवादियों को निकट से फायरिंग करके घेर लिया, जिससे उनके दल के सदस्यों की सुरक्षा हुई। तत्पश्चात सभी आतंकवादियों को मार दिया गया। ऐसा करते हुए हवलदार काशीराय बम्मनल्ली ने सर्वोच्च बलिदान दिया।
एक आतंकवादी को मार गिराने में, अदम्य भावना, असाधारण साहस और अपने दल के सदस्यों की जीवन रक्षा और सर्वोच्च बलिदान के हवलदार काशीराय बम्मनल्ली को मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2021#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
शौर्य चक्र हवलदार काशीराय बम्मनल्ली

