Site icon shauryasaga.com

कीर्ति चक्र सैकिंड लेफ्टिनेंट ऋषि अशोक मल्होत्रा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सैकिंड लेफ्टिनेंट ऋषि अशोक मल्होत्रा
IC52571N
13-12-1971 – 20-05-1994
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 8 मराठा लाइट इंफेंट्री
आतंकवाद विरोधी अभियान
सैकिंड लेफ्टिनेंट ऋषि अशोक मल्होत्रा का जन्म 13 दिसंबर 1971 को हुआ था। वह राजस्थान के भरतपुर जिले के निवासी थे। 11 दिसंबर 1993 को वह अकादमी से पास आउट हुए और उन्हें भारतीय सेना की मराठा लाइट इंफेंट्री रेजिमेंट की 8वीं बटालियन में सैकिंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ।
मई 1994 में सैकिंड लेफ्टिनेंट ऋषि की बटालियन को, कश्मीर घाटी में तैनात किया गया था। अल्प समय में ही, उन्होंने सैन्य परिचालन अनुभव प्राप्त कर लिया था।
18 मई 1994 को, सैकिंड लेफ्टिनेंट ऋषि अशोक मल्होत्रा को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के लाई ड्रामन के क्षेत्र में आरंभ किए गए एक SEARCH & DESTROY अभियान पर तैनात किया गया था। उन्होंने संदिग्ध क्षेत्र तक आकस्मिक पहुंचने के लिए ऊंचाई के जंगल क्षेत्र में एक अत्यंत कठिन मार्ग का चयन किया। वह निरंतर ऑपरेशन का नेतृत्व करते रहे।
20 मई 1994 को संदिग्ध क्षेत्र में पहुंच कर वह आतंकी शरणागार (HIDEOUT) की ओर बढ़े और फायरिंग करके आतंकवादियों को घेर लिया। दोनों ओर से हुई प्रचंड गोली वर्षा के पश्चात वहां भीषण मुठभेड़ हो गई। आतंकी शरणागार तक पहुंचने के अंतिम कुछ गज की दूरी तय करने में, सैकिंड लेफ्टिनेंट ऋषि की छाती में गोलियां लग गईं।
गंभीर रूप से घायल होते हुए सैकिंड लेफ्टिनेंट ऋषि चलते रहे, वह आतंकी शरणागार पर पहुंचे और आक्रमण कर दो आतंकवादियों को मार दिया। तत्पश्चात अपने घातक घावों से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
इस कार्रवाई में सैकिंड लेफ्टिनेंट ऋषि ने असाधारण साहस और युद्ध की भावना का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1994

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook

:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Exit mobile version