Site icon shauryasaga.com

कारगिल युद्ध 30 मई 1999 सिपाही रणवीर सिंह बराला

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही रणवीर सिंह बराला
3187320 A
07-07-1974 – 30-05-1999
Mention in Despatches
वीरांगना – श्रीमती मनेश देवी
यूनिट – 17 जाट रेजिमेंट
मश्कोह का रण
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही रणवीर सिंह का जन्म 7 जुलाई 1974 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के मैनपुरा गांव में श्री हरिराम बराला एवं श्रीमती झिमकोरी देवी के परिवार में हुआ था। 6 अक्टूबर 1994 को जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली से वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
30 मई 1999 को द्रास सेक्टर के मश्कोह घाटी के रॉकी नॉब मिशन में सिपाही रणवीर सिंह 17 जाट बटालियन की ‘B’ कंपनी के सदस्य थे। वह सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी के रेडियो ऑपरेटर थे। शत्रु के बंकरों की ओर बढ़ते हुए उन्होंने देखा कि उनके प्लाटून कमांडर पर शत्रु द्वारा मीडियम मशीनगन से गोलियों की झड़ी लगाई जा रही है।
अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्णतः अवहेलना करते हुए सिपाही रणवीर सिंह ने प्लाटून कमांडर को कंपनी कमांडर के साथ संवाद करने में सहायता की एवं साथ ही शत्रु के बंकरों को अपने व्यक्तिगत शस्त्र से फायर कर व्यस्त किया। इस भयानक प्रक्रिया में एक शत्रु स्नाइपर ने लक्ष्य साधकर उन पर गोली चलाई। सिपाही रणवीर सिंह ने उन्हें सौंपे गए कार्य को पूर्ण करने में अपना जीवन लगा दिया व वीरगति को प्राप्त हुए।
इस संघर्ष में बलिदान हुए अन्य सैनिकों के नाम…
सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी, तिलोका का बास,
झुंझुनूं, (राजस्थान)
सिपाही विनोद कुमार नागा, रामपुरा,
सीकर, (राजस्थान)
सिपाही कृष्ण कुमार बांदर, तरकांवाली,
सिरसा, (हरियाणा)
सिपाही गजपाल सिंह अग्रे, नगला चौधरी,
हाथरस, (उत्तर प्रदेश)
सिपाही धर्मवीर कोयड़, मलूपुर,
आगरा, (उत्तर प्रदेश)

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#kargil30May
#Kargil17Jat
#KargilRajasthan
#KargilJhunjhunuDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Exit mobile version