Site icon shauryasaga.com

कारगिल युद्ध 30 जून 1999 नायक दोस्त मोहम्मद खान

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक दोस्त मोहम्मद खान
9086347F
वीरांगना – शाह बेगम
यूनिट – 12 जेएके एलआई
पॉइंट 4812 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायक दोस्त मोहम्मद खान जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हैहामा गांव के निवासी थे और भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर लाइट इंफेंट्री रेजिमेंट की 12 बटालियन में सेवारत थे। कारगिल में युद्ध आरंभ होने पर 12 जेएके एलआई बटालियन भी युद्ध मे सम्मिलित हो गई थी।
“ऑपरेशन विजय” में, 30 जून/01 जुलाई 1999 की रात्रि में 12 जेएके एलआई बटालियन को बटालिक सेक्टर में सामरिक रूप से अति महत्वपूर्ण पॉइंट 4812 पर अधिकार करने के लिए उसके दक्षिण-पूर्वी दिशा से आक्रमण करने का कार्य दिया गया था।
नायक दोस्त मोहम्मद खान भी इस मिशन में एक आक्रमणकारी टुकड़ी के सदस्य थे। लगभग असंभव खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए उनकी टुकड़ी शीर्ष पर पहुंच गई। शीर्ष पर पहुंचते ही उनके कॉलम को शत्रु के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। इस भीषण संघर्ष में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते हुए 30 जून 1999 की रात्रि में नायक दोस्त मोहम्मद खान वीरगति को प्राप्त हुए थे।

#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil30June
#Kargil12JAKLI
#KargilJammuandKashmir
#KargilKupwaraDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Exit mobile version