Site icon shauryasaga.com

कारगिल युद्ध 29 जून 1999 राइफलमैन कुलदीप सिंह रावत

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
राइफलमैन कुलदीप सिंह रावत
4075870X
02-10-1974 – 29- 06-1999
वीर चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती सुमन रावत
यूनिट – 18 गढ़वाल राइफल्स
पॉइंट 4700 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
राइफलमैन कुलदीप सिंह का जन्म 2 अक्टूबर 1974 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के भिताई (तल्ली) गांव में श्री हुकम सिंह रावत एवं श्रीमती कमला देवी के परिवार में हुआ था। माध्यमिक तक शिक्षा प्राप्त करके वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 18 गढ़वाल बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में 28/29 जून 1999 की रात्रि में, 18 गढ़वाल बटालियन की एक टुकड़ी को द्रास सेक्टर के पॉइंट 4700 पर आक्रमण करके वहां अधिकार करने का आदेश दिया गया। इस आक्रमण में राइफलमैन कुलदीप सिंह ‘चार्ली’ कंपनी के अग्रणी सेक्शन के सदस्य थे। शत्रु ने इस पोस्ट को स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित आठ सुदृढ़ बंकरों से सुरक्षित किया हुआ था। जब अग्रणी सेक्शन लक्ष्य के निकट पहुंच रहा था, तो वह निकट के एक बंकर से हुई प्रचंड स्वचालित फायरिंग में घिर गया।
ऐसे में, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की घोर उपेक्षा करते हुए राइफलमैन कुलदीप सिंह उस बंकर को निष्क्रिय करने के लिए बांई ओर से चट्टानों में से आगे बढ़े, उसी समय उनके पैर में गोली लग गई। अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, तो भी आगे के गंभीर संकट को अनदेखा कर “बद्री विशाल लाल की जय” युद्धघोष करते हुए और अपने शस्त्र से प्रचंड फायरिंग करते हुए वह आगे बढ़ते रहे।
शत्रु ने इस साहसिक और दृढ़ कार्रवाई को देखकर बंकरों को छोड़ दिया और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भागने लगा। इस भयानक मुठभेड़ में राइफलमैन कुलदीप सिंह ने तीन शत्रुओं को मार दिया तथा दो अन्य को घायल कर दिया। भीषण फायरिंग में उनके सिर में गोली लगी और वह वीरगति को प्राप्त हुए।
राइफलमैन कुलदीप सिंह को शत्रु के समक्ष उनके अदम्य भावना, दुर्लभ साहस और विशिष्ट वीरता प्रदर्शन के लिए मरणोपरांत “वीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil29June
#Kargil18GarhwalRifles
#KargilUttrakhand
#KargilPauriGarhwalDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Exit mobile version