कारगिल यु्द्ध 26 जून 1999 लांस नायक मुकेश कुमार

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस नायक मुकेश कुमार
15116577L
15-02-1974 – 26-06-1999
सेना मेडल (मरणोपरांत)
1889 लाइट रेजिमेंट (आर्टिलरी)
ऑपरेशन विजय
कारगिल यु्द्ध 1999
लांस नायक मुकेश कुमार का जन्म 15 फरवरी 1974 को पंजाब के गुरूदासपुर जिले के धारीवाल के निकट फत्तेनंगल गांव में श्री महंगा राम एवं श्रीमती सुभाष रानी के परिवार में हुआ था।
मिशन हाई स्कूल धारीवाल से दसवीं तक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात 14 अगस्त 1991 को वह भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 1889 लाइट रेजिमेंट में गनर के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” मेंं टाईगर हिल क्षेत्र में, हजारों फीट ऊंची हिमाच्छादित चोटियों पर तोपों व स्वचालित शस्त्रों से सुसज्जित सुदृढ़ बंकरों में स्थिति लिए हुए शत्रु की भीषण गोला वृष्टि और घोर विपरीत परिस्थितियों में अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए 26 जून 1999 को वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
लांस नायक मुकेश कुमार को उनके अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil26June
#Kargil1889LightRegiment
#KargilPunjab
#KargilGurdaspurDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version