Site icon shauryasaga.com

कारगिल युद्ध 24 जून 1999 गनर बजरंग लाल नैण

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
गनर बजरंग लाल नैण
14417639P
17-04-1975 – 24-06-1999
वीरांगना – श्रीमती राजकुमारी देवी
यूनिट – 28 राष्ट्रीय राइफल्स/224 फील्ड रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
गनर बजरंग लाल का जन्म 17 अप्रैल 1975 को राजस्थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के सुलखनिया बड़ा गांव में श्री पितराम नैण एवं श्रीमती अनकोरी देवी के परिवार में हुआ था। 28 दिसंबर 1995 को वह भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 224 फील्ड रेजिमेंट में गनर के पद पर नियुक्त किया गया। अपनी रेजिमेंट में कुछ वर्ष सेवाएं देने के पश्चात उन्हें प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 28 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न किया गया था।
कारगिल युद्ध के समय वह 28 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में सेवाएं प्रदान कर रहे थे। 23/24 जून 1999 की रात्रि को, एक आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए गनर बजरंग लाल वीरगति को प्राप्त हुए थे।
इनकी स्मृति में गांव में इनका स्मारक बना हुआ है जहां इनकी प्रतिमा स्थापित है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil24June
#Kargil28RR
#Kargil28RR_224FD
#KargilRajasthan
#KargilChuruDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Exit mobile version