—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही मोहन चंद्र जोशी
14703436
यूनिट – 1 नागा रेजिमेंट (बहादुर पलटन)
पॉइंट 5140 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही मोहन चंद्र जोशी उत्तराखंड के नैनीताल जिले की कालाढूंगी तहसील के गुलजारपुर गांव के निवासी थी। वह भारतीय सेना की नागा रेजिमेंट की 1 बटालियन में सिपाही के पद पर सेवारत थे।
“ऑपरेशन विजय” में, 12/13 जून 1999 की रात्रि को, तोलोलिंग चोटी पर भारतीय सेना का अधिकार होने के पश्चात शत्रु पीछे हटकर तोलोलिंग रिजलाइन की सबसे ऊंची चोटी पॉइंट 5140 पर समेकित हो गया। साथ ही, शत्रु टाईगर हिल से द्रास घाटी में सैन्य संसाधनों और श्रीनगर-लेह राजमार्ग संख्या 1 पर प्रत्यक्ष गोला वृष्टि करके हमारे सैन्य वाहनों को नष्ट कर रहा था। टाईगर हिल पर आक्रमण करने से पूर्व पॉइंट 5140 पर अधिकार करना अत्यावश्यक हो गया था।
अतः 56 माउंटेन ब्रिगेड की कमान में 1 नागा बटालियन, 13 JAK राइफल्स बटालियन, 18 गढ़वाल बटालियन को तीन भिन्न-भिन्न दिशाओं से दुर्गम और कठिन चढ़ाई के पॉइंट 5140 पर आक्रमण के लिए भेजा गया। सिपाही मोहन चंद्र जोशी भी 1 नागा बटालियन की उस आक्रमणकारी टुकड़ी के सदस्य थे। 20 जून 1999 को पॉइंट 5140 के संग्राम में, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil20June
#kargil1Naga
#KargilUttrakhand
#NenitalDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
कारगिल युद्ध 20 जून 1999 सिपाही मोहन चंद्र जोशी

