—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार पदम राम कन्याल
4061953X
वीरांगना – श्रीमती भगवती देवी
यूनिट – 18 गढ़वाल राइफल्स
पॉइंट 5140 का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार पदम राम का जन्म उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण कस्बे में श्री आनंद राम कन्याल एवं श्रीमती भागा देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 18 गढ़वाल बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में सेवाएं प्रदान करते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
कारगिल युद्ध के आरंभ में 18 गढ़वाल बटालियन उत्तरी कश्मीर की लोलाब घाटी में अति अल्प ऊंचाई पर तैनात थी। एक सप्ताह के अनुकूलन के पश्चात जून में बटालियन को द्रास सेक्टर में कार्रवाई का दायित्व सौंपा गया था।
13 जून 1999 की भोर में तोलोलिंग पर भारतीय सेना का आधिपत्य हो जाने पर शत्रु तोलोलिंग से तो पीछे हट गया, किंतु उसने अपनी सुरक्षा को हंप और पॉइंट 5140 क्षेत्र पर केन्द्रित कर लिया। ऐसे में, आगामी बढ़त और आक्रमणों की गति बनाए रखने के लिए, 18 गढ़वाल बटालियन को पॉइंट 5140 के क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य सौंपा गया था।
19/20 जून 1999 की रात्रि में गढ़वालियों को पूर्व से बींबट नाले के माध्यम से दुर्जेय पॉइंट 5140 पर आक्रमण करने का आदेश दिया गया। दुर्गम पहाड़ी के पॉइंट 5140 पर अधिकार करना अत्यंत ही कठिन कार्य था। इस संघर्ष में 19 जून 1999 की रात्रि को हवलदार पदम राम वीरगति को प्राप्त हुए थे।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil19June
#Kargil18GarhwalRifles
#KargilUttrakhand
#KargilUdhamSinghNagarDistrict#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
कारगिल युद्ध हवलदार पदम राम कन्याल

