Site icon shauryasaga.com

कारगिल युद्ध 10 जून 1999 सिपाही विजयपाल सिंह ढाका

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
सिपाही विजयपाल सिंह ढाका
3187386
25-04-1976 – 10-06-1999
Mention – in – Despatches
वीरांगना – श्रीमती सरिता देवी
यूनिट – 17 जाट रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सिपाही विजयपाल सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1976 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के ढाका की ढाणी गांव में श्री नौरंग सिंह ढाका एवं श्रीमती सोनी देवी के परिवार में हुआ था। 6 अक्टूबर 1994 को वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में 10 जून 1999 को ‘C’ कंपनी के रेडियो ऑपरेटर सिपाही विजय पाल अपने कंपनी कमांडर के साथ अग्रिम क्षेत्रों की टोह लेने गए थे। शत्रु की गतिविधि देखकर कंपनी कमांडर ने अपने रेडियो ऑपरेटर की सहायता से शत्रु से संघर्ष किया।
शत्रु के स्वचालित शस्त्रों के प्रचंड फायर और तोपों की भयानक गोला वृष्टि में तोप के गोले के टुकड़े (SPLINTERS) लगने से सिपाही विजय पाल घातक रूप से घायल हो गए। गंभीर घावों के होते हुए भी अंतिम श्वास तक वह रेडियो से संवाद करते रहे और अंततः वीरगति को प्राप्त हुए।
ढाका की ढाणी में स्थापित प्रतिमा सिपाही विजयपाल सिंह के शौर्य की गाथा कहती है। राज्य सरकार द्वारा गांव के सरकारी विद्यालय का नामकरण इनके नाम पर किया गया है। परिजनों द्वारा इनके नाम पर गांव में सार्वजनिक विश्राम भवन बनवाया गया है।
#कारगिलसेजोलौटकेघरनाआए
#Kargil10June
#Kargil17Jat
#KargilRajasthan
#KargilJhunjhunuDistrict

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Exit mobile version