Site icon shauryasaga.com

हवलदार जोनाथन मरांडी

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार जोनाथन मरांडी
4266003W
04-03-1966 – 31-07-2000
वीरांगना – श्रीमती रूथ टुडू
यूनिट – 1 बिहार रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
हवलदार जोनाथन सुबोध मरांडी का जन्म 4 मार्च 1966 को बिहार (वर्तमान झारखंड) के साहिबगंज जिले के आदिवासी बहुल तालझारी प्रखंड के लघु से प्रधान टोला गांव में हुआ था।
उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव के सेंट जॉन मिशन स्कूल में से हुई थी। बीएसके कालेज बरहड़वा में उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। जोनाथन आरंभ से ही सैन्य सेवा की अभिलाषा रखते थे, अतः वर्ष 1986 में दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंटल सेंटर से वह भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 1 बिहार बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात किया गया था। उन्होंने अपनी बटालियन के साथ कारगिल युद्ध में भी भाग लिया था‌। कारगिल युद्ध के पश्चात उनकी बटालियन को सीमा की सुरक्षा का उत्तरदायित्व दिया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं प्रदान करते हुए वह हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
31 जुलाई 2000 को एक सैन्य कार्रवाई के समय भूमिगत खदान विस्फोट से वह घायल हो गए। उपचार की अवधि में वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
प्रशासन द्वारा उनकी स्मृति में तालझारी थाने के निकट स्मारक निर्मित करवाया गया है, जिसे “कारगिल शहीद चौक” कहा जाता है।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2000#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
Exit mobile version