Chandra kishore – shauryasaga.com https://shauryasaga.com shaurya saga Thu, 27 Feb 2025 11:30:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/shauryasaga.com/wp-content/uploads/2024/02/cropped-logo1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Chandra kishore – shauryasaga.com https://shauryasaga.com 32 32 230886147 शौर्य चक्र हवलदार रतन लाल राजबंग्शी https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-havildar-ratan-lal-rajbanshi/ https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-havildar-ratan-lal-rajbanshi/?noamp=mobile#respond Sat, 31 Aug 2024 14:30:01 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5254
—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
हवलदार रतन लाल राजबंग्शी
14328128
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – आर्टिलरी रेजिमेंट
हवलदार रतन लाल का जन्म श्री रामचंद्र राजबंग्शी एवं श्रीमती जानकी के परिवार में हुआ था। वह असम के कछार जिले के निवासी थे और भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में सेवारत थे।
31 अगस्त 1989 को, प्रातः के लगभग 8:30 बजे, एक उन्मत्त हाथी असम की सोलमाराघाट छावनी क्षेत्र में प्रवेश कर गया और अपने मार्ग में आए किसी भी व्यक्ति का पीछा करने लगा। वह हाथी निकट के जंगलों से तीन अन्य हाथियों के साथ, सोलमराघाट-तेजपुर मुख्य सड़क पर चलने लगा।
हवलदार रतन लाल राजबंग्शी एक छोटा सैन्य वाहन चला रहे थे और दो महिलाओं और दो शिशुओं को चिकित्सा सहायता के लिए 155 बेस हॉस्पिटल ले जा रहे थे। वह हाथी उनके वाहन की ओर झपटा। हवलदार राजबंग्शी ने वाहन रोक दिया और महिलाओं और शिशुओं से हाथी का ध्यान हटाने का प्रयास करते हुए स्वयं शीघ्रता से वाहन से दूर भागे। स्वयं को संकट में डालते हुए अपनी चाल से उन्होंने हाथी को उस वाहन से परे कर दिया।
हाथी हवलदार राजबंग्शी का पीछा करने लगा। उसे छावनी क्षेत्र से बाहर ले जाने के लिए वह सड़क पर भागने लगे। किंतु अंततः हाथी ने उनतक पहुंच कर उन्हें सूंड से पकड़ लिया और हिंसक रूप से भूमि पर पटककर प्राणघातक रूप से पैरों से रौंद दिया और छावनी से बाहर चला‌ गया।
हवलदार राजबंग्शी ने अपने प्राणों का बलिदान देकर अन्यों के जीवन की रक्षा में असाधारण सूझबूझ और विशिष्ट साहस का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। 26 जनवरी 1991 को उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
]]>
https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-havildar-ratan-lal-rajbanshi/feed/ 0 5254
शौर्य चक्र नायक तीरथ लाल https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-naik-tirath-lal/ https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-naik-tirath-lal/?noamp=mobile#respond Sat, 31 Aug 2024 14:11:40 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5251
—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन——
नायक तीरथ लाल
13-04-1964 – 31-08-2001
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 6 डोगरा रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
31 अगस्त 2001 को, नायक तीरथ लाल जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के जंगली क्षेत्र में अन्वेषण अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। आतंकवादियों से संपर्क स्थापित होते ही वहां भीषण मुठभेड़ आरंभ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में नायक तीरथ लाल को तीन गोलियां लगीं। गंभीर घायल होते हुए भी, असाधारण साहस एवं वीरता प्रदर्शित करते हुए उन्होंने तीन आतंकवादियों को मार दिया और अंततः अपने घातक घावों से वह वीरगति को प्राप्त हुए।
नायक तीरथ लाल को उनके असाधारण साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए 15 अगस्त 2002 को मरणोपरांत “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2001#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
]]>
https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-naik-tirath-lal/feed/ 0 5251
वीर चक्र लांस हवलदार उमराव सिंह यादव https://shauryasaga.com/vir-chakra-lance-havildar-umarao-singh-yadav/ https://shauryasaga.com/vir-chakra-lance-havildar-umarao-singh-yadav/?noamp=mobile#respond Fri, 30 Aug 2024 15:08:05 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5248
—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लांस हवलदार उमराव सिंह यादव
4139233
10-08-1932 – 30-08-1965
वीर चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 1 पैराशूट (SF)
हाजी पीर का युद्ध
ऑपरेशन अब्लेज (ABLAZE)
भारत-पाक युद्ध 1965
लांस हवलदार उमराव सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत में 10 अगस्त 1932 को संयुक्त पंजाब (वर्तमान हरियाणा) के महेंद्रगढ़ जिले की कनीना तहसील के सुरजनवास गांव में श्री तोता राम यादव के घर में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 1 पैरा (SF) में पैराट्रूपर के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वर्ष 1965 तक वह लांस हवलदार के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
28 अगस्त 1965 को भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में प्रवेश कर हाजी पीर दर्रे को अपने अधिकार में ले लिया था। कितु कुछ क्षेत्रों पर अभी भी पाकिस्तानी सेना का अधिकार था। 30 अगस्त 1965 को 1 पैराशूट बटालियन की एक कंपनी को हाजी पीर दर्रे की एक विशेषता पर अधिकार करने का आदेश दिया गया। लांस हवलदार उमराव सिंह इस कंपनी के एक प्लाटून के एक अग्रणी सेक्शन की कमान संभाल रहे थे। आक्रमण के आरंभ में पहले तो शत्रु की दो लाइट मशीन गनों से फायर आया, किंतु जैसे ही आक्रमण करने वाले सेक्शन के सैनिक शत्रु की स्थिति के ओर आगे बढ़े, एक अन्य लाइट मशीन गन से भी भीषण फायर आया, जिसने आक्रमण को रोक दिया।
इस विकट परिस्थिति में, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की पूर्णतः उपेक्षा करते हुए, लांस हवलदार उमराव सिंह ने शत्रु की लाइट मशीन गन की ओर आक्रमण किया और उच्च स्वर में अपने साथियों को पीछे आने का आदेश दिया। जब वह शत्रु की मशीन गन से 20 गज के अंतर पर थे, तब उन्होंने एक हथगोला फेंक कर उस मशीन गन को शांत कर दिया। इस वीरतापूर्ण कार्रवाई में उनकी छाती पर लाइट मशीन गन की गोलियों की झड़ लगी और वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
उनके द्वारा शत्रु की मशीन गन को नष्ट करने की साहसी और समयबद्ध कार्रवाई ने उनके सेक्शन के लक्ष्य पर अधिकार करने का मार्ग प्रशस्त किया। इस पूर्ण ऑपरेशन में लांस हवलदार उमराव सिंह ने अनुकरणीय साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत “वीर चक्र” सम्मान दिया गया।
#IndoPakWar1965_30August#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
]]>
https://shauryasaga.com/vir-chakra-lance-havildar-umarao-singh-yadav/feed/ 0 5248
शौर्य चक्र सवार सुल्तान सिंह (Shaurya Chakra Sawar Sultan Singh) https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-savar-sultan-singh/ https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-savar-sultan-singh/?noamp=mobile#respond Fri, 30 Aug 2024 14:34:05 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5245
—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन——
सवार सुल्तान सिंह
15481089P
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 24 राष्ट्रीय राइफल्स/आर्मर्ड कॉर्प्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
सवार सुल्तान सिंह हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा तहसील के काल्हेरी गांव के निवासी थे। वह भारतीय सेना के आर्मर्ड कॉर्प्स में सेवारत थे। वर्ष 2006 में वह प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में 24 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संलग्न थे।
30 अगस्त 2006 को श्रीनगर में आतंकवादियों के एक पुल को लांघने का प्रयास करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सवार सुल्तान सिंह पुल के निकट तैनात घात दल के अवयव थे। उनकी स्थिति के पीछे से आतंकवादी पुल के निकट पहुंचे।
इसके पश्चात हुई भीषण मुठभेड़ में, उन्हें एकाधिक गोलियां लगी , तो भी उन्होंने एक आतंकवादी को मार दिया। घावों से अत्यधिक रक्त बहते हुए भी सवार सुल्तान सिंह ने द्वितीय आतंकवादी से संघर्ष किया और उसे भी मार दिया। तत्पश्चात वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
सवार सुल्तान सिंह ने आतंकवादियों से जूझते हुए अदम्य दृढ़ निश्चय और विशिष्ट वीरता का प्रदर्शन किया और सर्वोच्च बलिदान दिया। 15 अगस्त 2007 को उन्हें मरणोपरांत “शौर्य चक्र” सम्मान दिया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2006#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
]]>
https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-savar-sultan-singh/feed/ 0 5245
शौर्य चक्र लेफ्टिनेंट कमांडर फिरदौस दरबशाह मोगल https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-lieutenant-commander-firdous-darabshah/ https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-lieutenant-commander-firdous-darabshah/?noamp=mobile#respond Fri, 30 Aug 2024 14:19:39 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5242
—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
लेफ्टिनेंट कमांडर फिरदौस दरबशाह मोगल
15-10-1974 -30-08-2010
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती केरजिन मोगल
यूनिट – आईएनएस शंकुश
CI/IS ऑपरेशन
लेफ्टिनेंट कमांडर फिरदौस दरबशाह मोगल का जन्म 15 अक्टूबर 1974 को अहमदाबाद में श्री दरबशाह मोगल एवं श्रीमती अरनिम के परिवार में हुआ था। वर्ष 1992 में उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रवेश लिया था। 1 जनवरी 1998 को उन्हें भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था।
वह एक साहसी युवा थे और नौसेना की पनडुब्बी शाखा में सम्मिलित होने के इच्छुक थे। अतः उन्होंने सबमरीनर कोर्स पूर्ण किया। अपने उत्कृष्ट करियर में वह आईएनएस शाल्की पर पनडुब्बी रोधी युद्ध अधिकारी, सबमरीन स्कूल, आईएनएस सतवाहन, विशाखापट्टनम में प्रशिक्षण समन्वयक और आईएनएस शंकुश के कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त रहे थे‌।
26 मई 2010 को लेफ्टिनेंट कमांडर फिरदौस ने नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस शंकुश के कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार लिया था। 29 अगस्त 2010 को आईएनएस शंकुश के स्टारबोर्ड के बाहरी एग्जॉस्ट फ्लैप में त्रुटि देखी गई जिसे भीतर से सुधारना संभव नहीं हो सका।
30 अगस्त 2010 को प्रातः 6:05 बजे तीन नाविकों के एक दल को सुधार के लिए भेजा गया। जैसे ही वे फ्लैप के निकट पहुंचे, एक तीव्र लहर आई और दो नाविकों को बहा दिया। तीसरा नाविक गंभीर रूप से घायल हो गया और यान से बाहर पानी में लटक गया। लेफ्टिनेंट कमांडर मोगल ने तत्क्षण स्थिति की गंभीरता को अनुभूत किया। वह आगे बढ़े और घायल नाविक का रक्षण किया।
उन्होंने अन्य नाविकों को भी पनडुब्बी के निकट खींच लिया था। एक समय जब सभी यान पर आ गए, तो उन्होंने ऊपर चढ़ने का प्रयास किया, किंतु एक लहर ने उन्हें बाहर पानी में बहा दिया। ऐसा प्रतीत रहा था कि उनके मस्तक में चोट लगी थी। त्वरित उनका रक्षण कर लिया गया था, किंतु आईएनएचएस अश्विनी के मार्ग में वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
लेफ्टिनेंट कमांडर फिरदौस दरबशाह मोगल को उनके असाधारण साहस, सौहार्द की भावना के लिए मरणोपरांत “शौर्य चक्र” सम्मान दिया गया। #indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
]]>
https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-lieutenant-commander-firdous-darabshah/feed/ 0 5242
शौर्य चक्र मेजर गौरव ठाकुर https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-major-gourav-thakur/ https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-major-gourav-thakur/?noamp=mobile#respond Fri, 30 Aug 2024 13:55:28 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5239 Shaurya Chakra Major Gaurav Thakur
—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर गौरव ठाकुर
शौर्य चक्र
यूनिट – 24 राष्ट्रीय राइफल्स/बिहार रेजिमेंट
आतंकवाद विरोधी अभियान
30 अगस्त 2013 को, मेजर गौरव ठाकुर द्वारा एक आक्रमण दल के कमांडर के रूप में जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में स्थित एक पुल के निकट संदिग्ध गतिविधि को भांपते हुए, आतंकवादियों को चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने घात दल पर अंधाधुंध फायरिंग की, हथगोले फेंके और भागने का प्रयास किया।
मेजर ठाकुर ने भाग रहे आतंकवादियों से संपर्क बनाए रखने के लिए अदम्य साहस, धैर्य और असाधारण क्षेत्र कौशल का प्रदर्शन करते हुए उनका पीछा किया।
पीछा करते समय वह एक आतंकवादी की प्रचंड फायरिंग में आ गए, तो भी उन्होंने अनावृत क्षेत्र में 50 मीटर की दूरी तक उनका पीछा किया। भयावह परिस्थितियों के होते हुए भी, विशिष्ट वीरता के कार्य में, वह आतंकवादी के निकट पहुंचे और तत्क्षण उसे हथगोला फेंककर मार दिया।
मेजर गौरव ठाकुर ने आतंकवादियों को समाप्त करने में प्रचंड साहस, असाधारण आत्मबल, धैर्य और आक्रामक भावना का परिचय दिया। उन्हें “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2013#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
]]>
https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-major-gourav-thakur/feed/ 0 5239
शौर्य चक्र मेजर रविंदर सिंह रावत https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-major-ravinder-singh-rawat/ https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-major-ravinder-singh-rawat/?noamp=mobile#respond Fri, 30 Aug 2024 13:39:13 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5236 Shaurya Chakra Major Ravinder Singh Rawat
—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर रविंदर सिंह रावत
शौर्य चक्र
यूनिट – 44 राष्ट्रीय राइफल्स/आर्मर्ड कॉर्प्स
आतंकवाद विरोधी अभियान

30 अगस्त 2022 को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के एक गांव में कुछ भरोसेमंद सूत्रों से खबर मिली कि वहां तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। जब मेजर रावत अपनी टीम के साथ इलाके की जांच कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि तीनों आतंकवादी घने बगीचों की तरफ भागने की कोशिश कर रहे हैं। मेजर रावत ने फौरन उनका रास्ता रोक दिया। आतंकवादियों ने बचने के लिए उनकी टीम पर ग्रेनेड फेंका और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।


मेजर रावत ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकवादी को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसे बाद में ढेर कर दिया गया। बाकी आतंकवादियों को भी भागने से रोक दिया गया। लेकिन घनी झाड़ियों और पेड़ों का फायदा उठाकर एक दूसरा आतंकवादी फिर से भारी फायरिंग करने लगा और सैनिकों की चौकी पर ग्रेनेड फेंके। अपने जवानों को बचाने के लिए मेजर रावत ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उस आतंकवादी के करीब पहुंच गए और आमने-सामने की लड़ाई में उसे भी मार गिराया।


इस ऑपरेशन में मेजर रविंदर सिंह रावत ने गजब का नेतृत्व और अद्भुत बहादुरी दिखाई। उनकी इस वीरता के लिए उन्हें “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।

 
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2022 #indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
]]>
https://shauryasaga.com/shaurya-chakra-major-ravinder-singh-rawat/feed/ 0 5236
सेना मेडल मेजर विवेक सिंह भंडराल https://shauryasaga.com/sena-madel-major-vivek-singh/ https://shauryasaga.com/sena-madel-major-vivek-singh/?noamp=mobile#respond Thu, 29 Aug 2024 14:23:42 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5232 Army Medal Major Vivek Singh Bhandral
—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
मेजर विवेक सिंह भंडराल
16-01-1970 – 29-08- 2002
सेना मेडल (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती शालिनी देवी
यूनिट – 21 पैराशूट रेजिमेंट (वाघनख)
ऑपरेशन पराक्रम 2002
मेजर विवेक सिंह भंडराल का जन्म 16 जनवरी 1970 को, कर्नल प्रीतम सिंह भंडराल एवं श्रीमती राजकुमारी भंडराल के परिवार में हुआ था। वह हिमाचल प्रदेश के निवासी थे। उन्हें भारतीय सेना की मराठा लाइट इंफेट्री रेजिमेंट की 9 बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ था। वह कठोर परिश्रमी सैनिक थे, अतः उन्होंने पैरा कमांडो बनने का निर्णय लिया। कठोर कमांडो कोर्स पूर्ण करने के पश्चात उन्हें 21 पैरा बटालियन में नियुक्त किया गया था। वह मेजर के पद पर पदोन्नत हो गए थे। वर्ष 2002 में उनकी बटालियन को जम्मू कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में आतंकवाद से अति प्रभावित कुपवाड़ा जिले में तैनात किया गया था।
 
29 अगस्त 2002 को गोपनीय सूत्रों से कुपवाड़ा सेक्टर के एक गांव में आतंकवादियों के होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर मेजर विवेक सिंह भंडराल के नेतृत्व में एक अन्वेषण व विनाश (SEARCH & DESTROY) ऑपरेशन आरंभ किया गया। मध्यान्ह लगभग 12:00 बजे जब अन्वेषण ऑपरेशन चल रहा था, उसी समय दो आतंकवादियों ने अन्वेषण टुकड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए घेरा तोड़कर भागने का प्रयास किया। मेजर विवेक सिंह सक्रिय हुए और त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए अति निकट से फायर कर एक आतंकवादी को मार दिया।
 
इसी मध्य, द्वितीय आतंकवादी पेड़ों के झुंड में कूद गया और प्रत्युत्तर में वहां से फायरिंग करने लगा। असाधारण साहस प्रदर्शित करते हुए मेजर विवेक सिंह ने हथगोला फेंक कर उस आतंकवादी पर आक्रमण किया, किंतु आगे बढ़ते समय उन्हें मशीनगन से घातक रूप से गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अपने घातक घावों और अत्यधिक रक्तस्राव पर ध्यान नहीं देते हुए वह उछले और द्वितीय आतंकवादी को भी मारकर वीरगति को प्राप्त हुए।
 
मेजर विवेक सिंह की इस वीरतापूर्ण कार्रवाई से उनकी टुकड़ी को दो आतंकवादियों को मारने में सफलता प्राप्त हुई साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व का एक उदाहरण स्थापित किया। उन्हें मरणोपरांत “सेना मेडल” से सम्मानित किया गया।
 
#OpPrakram2002#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
]]>
https://shauryasaga.com/sena-madel-major-vivek-singh/feed/ 0 5232
कीर्ति चक्र नायक हरि सिंह पायल https://shauryasaga.com/kirti-chakra-naik-hari-singh-payal/ https://shauryasaga.com/kirti-chakra-naik-hari-singh-payal/?noamp=mobile#respond Thu, 29 Aug 2024 13:57:17 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5229 Kirti Chakra Nayak Hari Singh Payal
—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
नायक हरि सिंह पायल
2875137F
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
वीरांगना – श्रीमती भगवती देवी
यूनिट – 4 राजपुताना राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
नायक हरी सिंह का जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले की बुहाना तहसील के श्यामपुरा मैनाना गांव में श्री भोपत सिंह एवं श्रीमती चनकौर देवी के परिवार मे हुआ। वह भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट की 4 बटालियन में सेवारत थे। वर्ष 1991 में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
29 अगस्त 1991 को 4 राजरिफ बटालियन के नायक हरि सिंह को जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के गुलहम धोरी क्षेत्र नियंत्रण रेखा (LoC) पर में तैनात किया गया था। आकस्मिक उन्होंने 30 गज के अंतर पर आतंकवादियों के एक समूह को आते देख उन्होंने अपने गश्ती दल को चेतावनी दी और असीम साहस से विद्युत की गति से आक्रमण करते हुए आतंकवादियों की ओर बढ़े।
भीषण मुठभेड़ में पेट में गोली लगने के उपरांत उन्होंने अपनी राइफल से एक आतंकवादी को मार दिया और अपना आक्रमण प्रवृत रखा। आगामी मुठभेड़ में द्वितीय समय गोली लगने पर भी उन्होंने अपने जीवन की उपेक्षा करते हुए संघर्ष प्रवृत रखा और एक अन्य आतंकवादी को भी मार दिया।
दुर्भाग्य से, एक गोली उनकी ग्रीवा को भेद गई और वह वहीं वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके वीरतापूर्ण कृत्यों से भयभीत आतंकवादी अठ्ठाइस एके-56 राइफलें, एक स्वचालित मशीन गन, दो रॉकेट लॉंचर और पांच हजार से अधिक गोला-बारूद के राउंड छोड़कर भाग गए।
इस प्रकार, नायक हरि सिंह ने विशिष्ट साहस, वीरता और आत्म-बलिदान की भावना का प्रदर्शन किया। 26 जनवरी 1992 को उन्हें मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया गया ।
 
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_1991#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
]]>
https://shauryasaga.com/kirti-chakra-naik-hari-singh-payal/feed/ 0 5229
कीर्ति चक्र नायक राजेंद्र सिंह बेनीवाल https://shauryasaga.com/kirti-chakra-naik-rajendra-singh-benival/ https://shauryasaga.com/kirti-chakra-naik-rajendra-singh-benival/?noamp=mobile#respond Thu, 29 Aug 2024 13:42:08 +0000 https://shauryasaga.com/?p=5226 Kirti Chakra hero Rajendra Singh Beniwal
—— शौर्य दिवस -शौर्यनमन—–
नायक राजेंद्र सिंह बेनीवाल
कीर्ति चक्र
यूनिट – 2 राजपुताना राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
नायक राजेंद्र सिंह का जन्म श्री प्रताप सिंह बेनीवाल एवं श्रीमती किताबो देवी के परिवार में हुआ। वह हरियाणा के फतेहाबाद जिले के धांगड़ गांव के निवासी हैं और भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट की 2 बटालियन में सेवारत हैं। वर्ष 2010 में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
29 अगस्त 2010 को अपरान्ह 2:30 बजे बारामूला जिले के एक गांव में अन्वेषण के समय आतंकवादियों द्वारा स्काउट्स पर फायरिंग की गई। नायक राजेंद्र सिंह ने अन्य स्काउट्स के साथ मिलकर प्रत्युत्तर में प्रभावी फायरिंग की, आतंकवादियों को दबा दिया और उनके भागने का मार्ग काट दिया। मुठभेड़ में, उन्होंने भागने का प्रयास कर रहे एक आतंकवादी को मार दिया।
 
आगामी मुठभेड़ में रह-रहकर फायरिंग होती रही और सैनिकों को निकट आने से रोकने के लिए गुफा के भीतर छिपे आतंकवादी हथगोले फेंकते रहे। भीषण फायरिंग के बीच नायक राजेंद्र सिंह रेंगते हुए गुफा की ओर बढ़े और अपनी राइफल की एक संपूर्ण मैगजीन गुफा में फायर कर दी। भीतर से आतंकवादियों ने उन पर हथगोले फेंके। अपनी चतुर सूझबूझ और तीव्र प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए चट्टान की आड़ लेकर उन्होंने हथगोले के छर्रों से स्वयं की रक्षा की।
 
30 अगस्त 2010 की प्रातः जब रह-रहकर फायरिंग आरंभ हुई, तो आतंकवादियों से संघर्ष करने के लिए गुफा की ओर रेंगने के लिए वह स्वेच्छा से पुनः आगे आए। वे रेंगते हुए गुफा के द्वार तक पहुंचे और आतंकवादियों पर प्रभावी फायरिंग की और उन्हें मार दिया, इसके पश्चात गुफा के भीतर से रह-रहकर हो रही फायरिंग शांत हो गई। इस मुठभेड़ में कुल दस आतंकवादी मारे गए थे।
 
नायक राजिंदर सिंह ने आतकंवादियों की फायरिंग में अदम्य साहस, विशिष्ट वीरता और कर्तव्य से परे निस्वार्थता का परिचय दिया। 18 मार्च 2011 को उन्हें महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया गया।
कीर्ति चक्र नायक राजेंद्र सिंह बेनीवाल 
 
#आतंकवाद_विरोधी_अभियान_2010#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8
]]>
https://shauryasaga.com/kirti-chakra-naik-rajendra-singh-benival/feed/ 0 5226