Site icon shauryasaga.com

अशोक चक्र श्री विजय जागीरदार

——शौर्यनमन——
श्री विजय जागीरदार, जमुना नगर, इंदौर, मध्य प्रदेश के निवासी थे। वे एक वीर और साहसी व्यक्ति थे। 1 नवंबर, 1984 की शाम को जमुना नगर, इंदौर में लगभग 150 व्यक्तियों के झुण्ड ने श्री बलबीर सिंह के घर पर हमला बोल दिया। चाकुओं तथा डंडों से लैस भीड़ श्री बलबीर सिंह तथा उसके परिवार को मारने पर आमादा थी। तब श्री बलबीर सिंह के पड़ोसी श्री विजय जागीरदार स्थिति की नाजुकता को देखते हुए भीड़ के सामने आगे आए। उन्होंने भीड़ से अनुरोध किया कि वह निर्दोष बलबीर सिंह और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला न करें। जब भीड़ ने उनकी एक न सुनी तब उन्होंने लोगों को बलबीर सिंह के घर की ओर जाने से बलपूर्वक रोकने का प्रयत्न किया। परन्तु इस प्रयास में भीड़ ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और वे अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया परन्तु गंभीर घावों के कारण आधे घंटे के अंदर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

अपने पड़ोसी के परिवार को बचाने में उत्कृष्ट वीरता का परिचय देते हुए श्री विजय जागीरदार ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Exit mobile version