Site icon shauryasaga.com

अशोक चक्र नायक निर्भय सिंह

——-शौर्यनमन——-
नायक निर्भय सिंह
अशोक चक्र (मरणोपरांत), कुमाऊं रेजीमेंट

नायक निर्भय सिंह (नं 4167546) का जन्म 1 मई, 1958 को झालावाड़, राजस्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री नंद सिंह सिसोदिया था। वे 1 जनवरी, 1976 को 15 कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।
1984 में 15 कुमाऊं को आतंक विरोधी कार्रवाई के लिए पंजाब में तैनात किया गया था। नायक निर्भय सिंह ‘ए’ कंपनी की लाइट मशीन गन डिटैचमेंट के कमांडर थे।
6 जून, 1984 को ‘ए’ कंपनी को मजबूत किलेबंदी युक्त और खूंखार आतंकवादियों से सुरक्षित स्वर्ण मंदिर परिसर को खाली कराने का काम सौंपा गया था। ज्योंही कंपनी लक्ष्य की तरक बढ़ी, उस पर जोरदार गोलीबारी हुई और उसके बहुत से सैनिक हताहत हो गए। आगे बढ़ना रूक गया। ऐसी स्थिति में कंपनी कमांडर अकेले ही इमारत की तरफ आगे बढ़े। कमांडर को भयानक गोलीबारी के बीच आगे बढ़ता देख नायक निर्भय सिंह ने अपने नं 2 को पीछे-पीछे आने का आदेश दिया। वे शीघ्रता से इमारत के भूतल तक पहुंचे, मशीन गन को स्थापित किया और कंपनी कमांडर को ओट देने के लिए गोलीबारी करने लगे।
तभी लाइट मशीन गन डिटैचमेंट पर आतंकवादियों ने चारों तरफ से मशीन गन से भारी गोलीबारी शुरू कर दी। लेकिन नायक निर्भय सिंह इस भारी गोलीबारी में भी खुले में रहते हुए अपने कमांडर को ओट देने के लिए गोलीबारी करते रहे। वहां उन्होंने ठिकाने के एक सुराख से कमांडर के जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली मशीन गन को फायर करते देखा। अपने को भारी खतरे में डालते हुए वे तुरन्त लाइट मशीन गन की तरफ झपटे। वहां पर मशीन गन की गोलियों की बौछार उनके पैर में लगी। चोट की परवाह न करते हुए वे रेंगते हुए मशीन गन ठिकाने की तरफ बढ़े और उसमें एक हथगोला फेंक दिया। उन्होंने ठिकाने को तो नष्ट कर दिया परन्तु मशीन गन की बौछार से वे पुनः घायल हुए और तुरन्त ही वीरगति को प्राप्त हो गए।

नायक निर्भय सिंह ने असाधारण वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करते हुए भारतीय सेना की उच्च परंपराओं के अनुरूप, अपना जीवन उत्सर्ग कर दिया। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook

:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Exit mobile version