Site icon shauryasaga.com

अशोक चक्र नायक भवानी दत्त जोशी

——-शौर्यनमन——-
नायक भवानी दत्त जोशी (नं-4050561) का जन्म 14 जुलाई, 1952 को गांव चेपरून, जिला चमोली, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री ख्याली राम जोशी था। वे 14 जुलाई, 1970 को 9 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे।

जून 1984 में 9 गढ़वाल राइफल्स को ऑपरेशन ब्लू स्टार के सिलसिले में अमृतसर में तैनात किया गया था। 5/6 जून, 1984 की रात को नायक जोशी की कंपनी को स्वर्ण मंदिर परिसर के एक महत्वपूर्ण हिस्से में पैर जमाने का आदेश मिला। स्वर्ण मंदिर परिसर की जोरदार किलेबंदी की गई थी और खूंखार आतंकवादियों ने उसे मजबूती से सुरक्षित कर रखा था। आतंकवादियों ने उसका मुख्य द्वार बंद कर उस पर मजबूत पहरा बिठा रखा था। अंदर जाने के लिए मुख्य द्वार को खोलना जरूरी था। ज्यों ही दरवाजे में एक सूराख किया गया, वहां स्थित गढ़वाली प्लाटून पर भारी गोलीबारी होने लगी। इससे सैनिक कार्रवाई में भारी रुकावट आ गई।

इस परिस्थिति में कमांडिंग अफसर ने आतंकवादियों के ठिकानों से निपटने के लिए वालंटियर्स मांगे। नायक जोशी ने इस काम के लिए अपनी सेवाएं अर्पित की। प्रत्यक्ष खतरे की और अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए नायक जोशी ने इस हमले में अपने सेक्शन का स्वयं नेतृत्व किया। उन्होंने एक आतंकवादी को अपने कार्बाइन से और दूसरे को अपनी संगीन से मार डाला और इस प्रकार लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्लाटून का रास्ता साफ कर दिया। यद्यपि वे अब घायल हो चुके थे तब भी वे एक और आतंकवादी पर टूट पड़े जो आड़ लेकर गोली दाग रहा था। परन्तु इस प्रयास में वे स्वयं गंभीर रूप से घायल होकर वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके अदम्य साहस के कारण डी कंपनी लक्ष्य पर कब्जा करने में सफल रही।

इस प्रक्रिया में नायक भवानी दत्त जोशी ने उत्कृष्ट वीरता, दृढ़ निश्चय, अदम्य साहस और अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उन्होंने भारतीय सेना की उच्च परम्पराओं के अनुरूप आत्मबलिदान किया। नायक भवानी दत्त जोशी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook

:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Exit mobile version