Site icon shauryasaga.com

अशोक चक्र मेजर सुधीर कुमार

——-शौर्यनमन——-
मेजर सुधीर कुमार (आई सी-47623) का जन्म 24 मई, 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलमपुर जिले के बनुरी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम सूबेदार रूलिया राम वालिया था। उनकी नियुक्ति 11 जून, 1988 को जाट रेजिमेंट में हुई थी और बाद में वे 9 पैरा रेजिमेंट के विशेष बल में शामिल हो गए थे।

1999 में 9 पैरा (विशेष बल) को जम्मू एवं कश्मीर राज्य के कुपवाड़ा जिले में आतंक विरोधी अभियान में तैनात किया गया था। 29 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे मेजर सुध् पीर कुमार पांच जवानों के एक दल का नेतृत्व करते हुए कुपवाड़ा जिले के हफरुदा जंगल की घनी झाड़ियों की ओर बढ़े। 3:30 बजे उन्हें आतंकवादियों की आवाजें सुनाई दी किंतु वे उन्हें नजर नहीं आ रहे थे। वे अपने एक साथी के साथ रेंगते हुए एक ऊंची जगह की ओर बढ़े। वहां पर उन्हें केवल चार मीटर की दूरी पर खड़े दो सशस्त्र आतंकवादी और नीचे 15 मीटर की गहराई पर आतंकवादियों का एक बड़ा ठिकाना नजर आया।

मेजर सुधीर कुमार ने तुरंत एक आतंकवादी को गोली मार दी और फिर दूसरे आतंकवादी पर आक्रमण किया। किंतु वह कूद कर अपने ठिकाने में जा घुसा। मेजर सुधीर कुमार ने बिना किसी संकोच के अपने साथी द्वारा की गोलीबारी की आड़ लेकर, आतंकवादियों के उस ठिकाने पर धावा बोल दिया। उस ठिकाने के अंदर मौजूद लगभग 20 आतंकवादी मेजर सुधीर कुमार की इस कार्रवाई से भौचक्के रह गए और वे वहां से निकल भागने के प्रयास में बाहर की ओर दौड़े। मेजर सुधीर कुमार अकेले ही उनके साथ भिड़ गए और केवल दो मीटर की दूरी से गोलीबारी कर चार आतंकवादियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में उनके चेहरे, छाती तथा बाजू में कई गोलियां लग गईं और अत्यधिक खून बह जाने के कारण वे ठिकाने के प्रवेश द्वार पर गिर पड़े।

गंभीर रूप से घायल होने के कारण चल पाने में असमर्थ होने के बावजूद मेजर सुधीर कुमार ने अपने सभी टूप कमांडरों से रेडियो सेट पर संपर्क करते हुए उन्हें डटे रहने का निर्देश दिया ताकि बाकी बचे हुए आतंकवादियों को भागने का मौका न मिले। उसके बाद वे पीछे हटने के लिए सहमत हो गए।

मेजर सुधीर कुमार ने इस आतंक विरोधी अभियान में अत्यंत उत्कृष्ट वीरता तथा साहस का प्रदर्शन करते हुए भारतीय सेना की उच्चतम परम्पराओं के अनुरूप अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उत्कृष्ट सेवा के लिए दो बार सेना मेडल प्राप्त करने वाले मेजर सुधीर को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Exit mobile version