Site icon shauryasaga.com

अशोक चक्र मेजर डी श्रीराम कुमार

——-शौर्यनमन——-
मेजर डी श्रीराम कुमार (एस एस 40576) का जन्म 11 जनवरी, 1981 को झांसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री आर दुरईराज था।

20 मार्च, 2004 को उन्हें आर्टिलरी रेजिमेंट में कमीशन मिला। 14 मार्च 2007 को उन्हें असम राइफल्स में नियुक्त किया गया था।

23 अक्तूबर, 2008 को 17:30 बजे मणिपुर के पूर्वी इम्फाल जिले के एक गांव में 10-15 सशस्त्र आतंकवादियों के उपस्थित होने की सूचना मिली।

मेजर श्री डी श्रीराम कुमार ने आतंकवादियों का सफाया करने के लिए अथवा उन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। ललकारे जाने पर आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी तथा उनके सेक्शन को चारो ओर से घेर लिया।

स्थिति का जायजा लेने के बाद मेजर कुमार ने अचूक गोलीबारी करके आतंकवादियों को उलझा दिया तथा दो आतंकवादियों को मौके पर ही मार डाला।

इसके बाद उन्होंने खाई में छिपे हुए शेष आतंकवादियों की तरफ बढ़ना शुरू किया।

खुदी हुई खाई से गोलीबारी कर रहे दो और आतंकवादियों को देखकर वे अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना रंगकर उनके निकट गए और उन्हें मार गिराया।
मेजर श्रीराम कुमार ने शत्रु गोलीबारी के बीच प्रेरक नेतृत्व तथा असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया और अकेले ही चार आतंकवादियों का सफाया कर दिया। उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Exit mobile version