Site icon shauryasaga.com

अशोक चक्र कैप्टन उम्मेद सिंह मेहरा

—— बलिदान दिवस -शौर्यनमन—–
कैप्टन उम्मेद सिंह मेहरा
IC17696M
अशोक चक्र (मरणोपरांत)
यूनिट – 19 राजपुताना राइफल्स
आतंकवाद विरोधी अभियान
5 जुलाई 1971 को कैप्टन उम्मेद सिंह मेहरा 60 सैनिकों के एक दल के साथ नागालैंड में कठिन पहाड़ी क्षेत्र और पूर्ण भरे हुए नालों पर 12 घंटे चलने के पश्चात विद्रोहियों के शिविर की ओर बढ़े रहे थे। जब यह दल विद्रोहियों के HIDEOUT से 500 मीटर के अंतर पर था, तब कैप्टन मेहरा ने इसे विभिन्न दलों में विभाजित किया और दो दिशाओं से विद्रोही शिविर पर आक्रमण किया।
कैप्टन मेहरा जब विद्रोही शिविर के 30 मीटर घेरे में पहुंचे, उसी समय विद्रोहियों ने फायरिंग आरंभ कर दी। उन्होंने त्वरित प्रत्युतर की कार्रवाई की और अपने शस्त्र से फायर करते हुए विद्रोही शिविर पर आक्रमण किया। उन्होंने विद्रोहियों को मार दिया, किंतु वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अत्यधिक रक्त बहते हुए भी वह अपने सैनिकों को विद्रोही शिविर पर आक्रमण करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। अपने कैप्टन की साहसी कार्रवाई से प्रेरित होकर सैनिकों ने भी वीरता से आक्रमण किया। इस साहसिक कार्रवाई से अवाक विद्रोही अपने मृत साथियों, शस्त्रों और गोला-बारूद को छोड़कर भाग गए। कैप्टन मेहरा उपचार के लिए ले जाते समय 6 जुलाई 1971 को वह वीरगति को प्राप्त हुए।
कैप्टन उम्मेद सिंह मेहरा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और प्रचंड वीरता प्रदर्शन के लिए मरणोपरांत “अशोक चक्र” से सम्मानित किया गया।
#आतंकवादविरोधीअभियान_1971

#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy #pulwama #galwan #freedomfighter #15august #26january #nationfirst #shauryanaman #shauryasaga #realheros #superheros
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute #ngo #bestngo #bestngoformartyrs
https://www.shauryanaman.com/ https://www.shauryanaman.org
:
https://www.instagram.com/shauryanamanngo
:

https://www.youtube.com/c/shauryanaman
: shauryanaman2019@gmail.com
:
+91 91110-10007/8

Exit mobile version