Site icon shauryasaga.com

अशोक चक्र कैप्टन संदीप शंकला

——-शौर्यनमन——-
कैप्टन संदीप शंकला (आई सी 43956) का जन्म 3 जनवरी, 1964 को जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम कर्नल जे एस कंवर एवं माता का नाम श्रीमती अंजू कंवर था। उन्हें 1986 में डोगरा रेजिमेंट में कमीशन मिला था।

अगस्त 1991 में कैप्टन शंकला जम्मू एवं कश्मीर में उग्रवाद से निपटने के लिए तैनात 18 डोगरा रेजिमेंट की एक कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। 8 अगस्त, 1991 को कैप्टन शंकला की कंपनी को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जफरखानी गांव की घेराबंदी कर गांव में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने का आदेश दिया गया।

अपनी कंपनी का आगे रहकर नेतृत्व करते हुए उन्होंने तुरंत ही गांव में छिपे आतंकवादियों को घेर लिया। अपने को असुरक्षित पाकर आतंकवादियों ने कैप्टन संदीप शंकला एवं उनके जवानों पर चारो ओर से गोलाबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से होने वाली इस गोलीबारी में एक डोगरा सैनिक को गोली लग गई जिसके कारण वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा। अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए कैप्टन संदीप शंकला दौड़ते हुए आगे बढ़े और उसे उठा कर सुरक्षित स्थान पर ले गए। पुनः शीघ्रता से वापस आकर उन्होंने आतंकवादियों पर गोलीबारी शुरू कर दी एवं उनमें से एक को मार गिराया। तब आतंकवादियों ने कैप्टन शंकला पर दो हैंड ग्रेनेड फेंके। अदम्य साहस का परिचय देते हुए कैप्टन शंकला ने एक ग्रेनेड को उठाकर वापस उन आतंकवादियों पर फेंक दिया जिससे एक आतंकवादी की मौत हो गई। यद्यपि इस तीव्र मुठभेड़ में कैप्टन शंकला ए के 47 की गोली से बुरी तरह जख्मी हो गए थे फिर भी आगे रहकर तब तक अपनी टुकड़ी का नेतृत्व करते रहे जब तक वीरगति को प्राप्त नहीं हुए। कहा जाता है इस मुठभेड़ में 9 आतंकवादी मारे गए एवं 22 पकड़े गए।

इस प्रकार कैप्टन शंकला ने उत्कृष्ट साहस, कुशल नेतृत्व एवं कर्त्तव्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। हरियाणा सरकार ने भी उनके सम्मान में पंचकुला में एक स्मारक का निर्माण किया है।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook

:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Exit mobile version