Site icon shauryasaga.com

अशोक चक्र कैप्टन जसबीर सिंह रैना

——-शौर्यनमन——-
कैप्टन जसबीर सिंह रैना (आई सी-37068) का जन्म 5 जुलाई, 1955 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री के एस रैना था। केंद्रीय विद्यालय शिमला से स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज शिमला से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे एक अच्छे खिलाड़ी थे। उन्हें 3 सितंबर, 1977 को ब्रिगेड आफ गार्ड्स में कमीशन मिला था।

ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू करने से पहले यह आवश्यक समझा गया कि आतंकवादियों द्वारा की गई स्वर्ण मंदिर इमारत परिसर की किलेबंदी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की जाए। 3 जून, 1984 को 10 गार्ड्स के कैप्टन जसबीर सिंह रैना को यह दायित्व सौंपा गया। इस खतरनाक काम को करने के लिए वे मुफ्ती ड्रेस में इमारत के अंदर गए। हालांकि आतंकवादी लगातार उनके पीछे लगे रहे फिर भी वे इमारत की संरचना और उसकी किलेबंदी के बारे में बहुत महत्वपूर्ण सूचना लाने में सफल रहे।

5/6 जून, 1984 की रात कैप्टन रैना के नेतृत्व में बी कंपनी को उस धार्मिक स्थल से आतंकवादियों को निकाल बाहर करने का काम सौंपा गया। कंपनी का लक्ष्य एक तिमंजिली इमारत थी, जिसमें जमीन के नीचे सुरंगें, मैनहोल और तहखाने बने थे। ज्योंही कंपनी की अग्रिम प्लाटून मुख्य द्वार से इमारत परिसर में घुसी, उस पर चारों तरफ से लाइट मशीन गन और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी होने लगी। इस अवसर पर कैप्टन रैना अपनी सुरक्षा की जरा भी परवाह न करते हुए स्वचालित हथियारों की तेज गोलीबारी के बीच से आगे बढ़े।

हताहतों की संख्या अधिक होने के बावजूद उन्होंने अपने सैनिकों को हमले का दबाव बनाए, रखने के लिए ललकारा। एक के बाद दूसरे कमरे को खाली कराते वे कंपनी के आगे-आगे चलते रहे। इसी दौरान बहुत नजदीक से आती गोलियों की बौछार उनके घुटने पर लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। किन्तु वे अपनी कंपनी का नेतृत्व तब तक करते रहे जब तक कि अधिक रक्त स्राव के कारण वे गिर नहीं पड़े। परंतु तब तक काम पूरा हो चुका था। अतः कैप्टन को उनकी मर्जी के खिलाफ वहां से हटा दिया गया।

इस कार्रवाई में कैप्टन जसबीर सिंह रैना ने उत्कृष्ट वीरता, प्रेरक नेतृत्व और असाधारण कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

#kargil #NGOs #ngo #foryou #everyone #martyrs #ngoformartyrs
#awar#shauryakokarkenaman
ds #सम्मान #bestngo #bestngoformartyrs #MartyrsFamily #massage #TodayInHistory #today #bharat #bestfortoday #bestforyou #ngoforshaheed #bestngoforshaheed
#Kargil28RashtriyaRifle#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/
https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook

:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy
#kargil #shauryagatha #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute

Exit mobile version